साल 2024 अब कुछ ही महीनों में खत्म होने वाला है। इस साल के अंत के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन इन फिल्मों के बीच अक्सर क्लैश होता है। हालांकि, मेकर्स इस क्लैश से बचने की कोशिश करते हैं। इस साल अक्तूबर से दिसंबर तक कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें 'महाक्लैश' होने वाला है। आइए आपको बताते हैं इस साल किन फिल्मों के बीच होगी कांटे की टक्कर।