उर्फी ने केले के छिलकों को पीसकर बनाई ड्रेस
उर्फी जावेद ने मोती, सेलो टेप, बैंडेज, पंखा, पिन, ब्लेड और कॉफी सहित कई अन्य आइटम्स से अनोखी ड्रेस तैयार की हैं। इस बार उन्होंने ड्रेस बनाने का यह प्रयोग केलों के छिलके के साथ किया है। उर्फी के इस आइडिया की तारीफ इसलिए भी हो रही है, क्योंकि उनकी ड्रेस को देखकर यह अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता कि यह केले के छिलके से बनी है।
खुद बताया, कैसे की पूरी तैयारी?
उर्फी जावेद ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी नई ड्रेस तैयार करने की प्रक्रिया बताती दिख रही हैं। उर्फी वीडियो में कह रही हैं, 'वैसे तो मैं पहले भी केले के छिलकों से तैयार ड्रेस पहन चुकी हैं, लेकिन इस बार मैंने सोचा कुछ अलग करती हूं।' वे आगे कहती हैं, मैंने केले के छिलके लिए, उन्हें पीसा और फिर उसमें अगर-अगर और ग्लीसरीन डाला। इसके बाद बायोप्लास्टिक शीट बनाई। इन्हें सांचों में डालकर, धूप में सुखाया। इसके बाद वे आम पापड़ की तरह बनकर तैयार हुए। इसके बाद इन्हें काटकर सिलते हुए ड्रेस बनाई।
उर्फी की क्रिएटिविटी के मुरीद हुए फैंस
वीडियो में उर्फी आगे कहती हैं, 'यह ड्रेस और बेहतर हो सकती थी, लेकिन बायोप्लास्टिक का इस्तेमाल करके ड्रेस बनाने का यह मेरा पहला प्रयास था'। उर्फी जावेद के इस आइडिया और मेहनत की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स उनकी क्रिएटिविटी के मुरीद हो गए हैं। कोई उन्हें प्रतिभाशाली कह रहा है तो कोई उन्हें क्रिएटिव बता रहा हैं।