फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: उर्फी ने किया कमाल, अब दो नहीं बल्कि चार हाथों से की ये कलाकारी; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Sat, 19 Jul 2025 04:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed Viral Video: लुक्स और नए-नए क्रिएटिव आउटफिट के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद का अब एक और अतरंगा अंदाज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद इंटरनेट की दुनिया का काफी चर्चित नाम हैं। अक्सर उर्फी अपने आउटफिट में क्रिएटिव बदलाव करती रहती हैं, जिस वजह से वह सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर उर्फी का अतरंगा अंदाज देखा जा सकता है। चलिए जानते हैं उर्फी के इस नए क्रिएटिव माइंड के बारे में। 

चार हाथों वाली उर्फी जावेद

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद एक ब्लैक कलर की आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। ये आउटफिट प्लास्टिक का बना है, जिस पर दो हाथ भी हैं। इंफ्लुएंसर की टीम ने ये अनोखा ड्रेस तैयार किया है। वीडियो में एक जगह उर्फी खुद को संभाल नहीं पाती हैं और किसी तरह गिरते-गिरते बचती हैं। वायरल वीडियो में उन्हें पैप्स से बाते करते और फोटोज क्लिक कराते देखा जा सकता है। 
 


नेटिजंस ने उर्फी के ड्रेस की तारीफ की
वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उनकी क्रिएटिविटी टीम शानदार है और वह उसे शानदार तरीके से प्रेजेंट करती हैं, यही उर्फी की सपोर्टिंग स्पिरिट है।’ दूसरे यूजर ने हंसते हुए लिखा कि ये क्या पहन ली हो। वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि उर्फी के चार-चार हाथ हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स इंफ्लुएंसर की क्रिएटिवटी को शानदार बता रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Astronomer CEO: बाहों में भरकर कर रहे थे रोमांस, अब 'कोल्डप्ले' वाले वायरल कपल पर गिरी गाज; छुट्टी पर गए सीईओ


एक नजर उर्फी जावेद के करियर पर
उर्फी जावेद ने इंफ्लुएंसर के तौर पर काफी पहचान बनाई है। हाल ही में उर्फी जावेद करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में शामिल हुईं थीं और विजेता भी बनी थीं। इसके अलावा उर्फी अपने क्रिएटिव आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। आपको बताते चलें कि उर्फी के इन रचनात्मक आइडियाज के पीछे एक पूरी टीम काम करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें