फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: पॉप स्टार जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की दोस्त हैं उर्फी? इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी है खास रिश्ता

Wed, 06 Aug 2025 06:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed Says About Her International Friendship: हाल ही में उर्फी जावेद ने बताया कि पॉप स्टार सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर उनके अच्छे दोस्त हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सेलेना गोमेज, उर्फी जावेद और जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने अतरंगे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उर्फी ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्तों को लेकर बातचीत की। साथ ही इंफ्लुएंसर उर्फी ने वैश्विक पॉप स्टार सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर के साथ भी अपने दोस्ताना रिश्तों की बात कही है। चलिए जानते हैं उर्फी ने क्या कहा। 

सुष्मिता सेन के साथ हैं अच्छे रिश्ते

विज्ञापन

उर्फी जावेद हाल ही में मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां बातचीत के दौरान उर्फी ने अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ मुलाकात को अपने सबसे यादगार पलों में से एक बताया। उर्फी ने एक्ट्रेस के बारे में कहा, ‘वह मेरी दोस्त हैं और सच कहूँ तो जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज के साथ भी मेरी अच्छी दोस्ती है।’

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म को केंद्र सरकार से मिली हरी झंड़ी, अब इस दिन रिलीज होगी 'उदयपुर फाइल्स'

विज्ञापन

जस्टिन बीबर-सेलेना गोमेज की दोस्त हैं उर्फी
बातचीत के दौरान उर्फी ने अपने इंटरनेशन दोस्तों के बारे में बात की। जस्टिन बीबर-सेलेना गोमेज के अलावा उन्होंने बताया कि मशहूर पॉप स्टार करोल जी भी उनकी दोस्त हैं। करोल जी के साथ दोस्ती के बारे में बताते हुए उर्फी ने कहा, ‘मैं इंस्टाग्राम पर करोल जी की दोस्त हूं। वह मेक्सिको की सबसे बड़ी पॉप स्टार हैं। उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और मैंने भी उन्हें फॉलो किया। हम कभी-कभी इंस्टाग्राम पर बात करते हैं। वह सेलेना गोमेज की दोस्त हैं, तो मैं भी सेलेना की दोस्त हुईं।’ इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा, ‘फिर सेलेना हो गया तो जाहिर तौर पर जस्टिन बीबर भी मेरे दोस्त हुए।’


'द ट्रेटर्स' की विजेता रहीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में भाग लिया था, जिसमें वह विजेता भी बनी थीं। उनके साथ निकिता लूथर भी संयुक्त रूप से विनर घोषित हुई थीं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें