फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: 'नागिन' बनीं नजर आईं उर्फी जावेद; एकता कपूर को डेडिकेट की नई ड्रेस, बोलीं- 'मैं उनकी फैन हूं'

Tue, 30 Jun 2026 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uorfi Javed Video: उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन्हें वे खुद तैयार करती हैं। एक बार फिर उन्होंने ड्रेस तैयार करने के मामले में नया प्रयोग किया है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने अभिनय को लेकर बेशक कम चर्चा में रहती हैं, मगर अपनी ड्रेस और लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आउटफिट तैयार करने के मामले में उर्फी की क्रिएटिविटी की फैंस भी खूब तारीफ करते हैं। अपनी नई ड्रेस को लेकर वे फिर चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
'नागिन' बनी नजर आईं उर्फी
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे अपनी नई ड्रेस को तैयार करने की प्रक्रिया बता रही हैं। उर्फी वीडियो में कहती हैं कि यह आउटफिट उनका अब तक का सबसे खतरनाक आउटफिट है। उर्फी कहती हैं, 'यह आज की तारीख तक का सबसे बेकार आउटफिट है। इस बात से मैं और मेरी टीम दोनों सहमत हैं'।

एकता कपूर को समर्पित की ड्रेस
मैं नागिन की फैन हूं और एकता कपूर की फैन हूं। इसलिए, मैंने यह ड्रेस प्लान की। वीडियो में उर्फी ने अपने शरीर पर एक नागिन के आकार की आकृति लपेट रखी है। इसमें लाइट जल रही है। उर्फी ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ-कुछ एक्सपेरिमेंट पूरे नहीं होते, लेकिन यह ड्रेस 'नागिन' और एकता कपूर मैम को डेडिकेट है।' उर्फी ने कहा कि उन्होंने जैसा प्लान किया था, यह ड्रेस वैसी नहीं बन पाई है। 
 
विज्ञापन

यूजर्स ने उर्फी के लिए की एकता कपूर से सिफारिश
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। लोग कमेंट सेक्शन में एकता कपूर को टैग करके उर्फी को सीरियल में मौका देने सिफारिश कर रहे हैं। साथ ही उर्फी जावेद के टैलेंट की भी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें