धनुष ने फैंस से की गुजारिश
धनुष ने कहा 'फिल्म रिलीज वाले दिन कुछ समीक्षाएं सुबह 8 बजे आएंगी, जबकि फिल्म खुद सुबह 9 बजे रिलीज होगी। कृपया ऐसी समीक्षाओं पर विश्वास न करें। अगर कोई फिल्म सुबह 9 बजे रिलीज होती है, तो दोपहर 12:30 बजे ही पता चल पाएगा कि फिल्म कैसी है। इसलिए कृपया फिल्म देखें और खुद फैसला करें, या किसी ऐसे दोस्त से पूछें जिसने इसे देखा हो। खुद तय करें कि आप यह फिल्म देखना चाहते हैं या नहीं।'
फिल्म का चलना है जरूरी
धनुष ने कार्यक्रम में यह भी कहा 'तमिल सिनेमा में नकारात्मकता के बजाय एक अच्छे माहौल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों का रोजगार इसी पर निर्भर है। सबकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें, सभी निर्माताओं का प्रदर्शन अच्छा हो। सिर्फ इसी इंडस्ट्री में ही नहीं, इससे बाहर भी बहुत से लोग हैं, जो इस पर निर्भर हैं। बहुत सारे व्यवसाय हैं जो इस पर निर्भर हैं। सभी फिल्मों का चलना जरूरी है। यह आपके हाथ में है। इसलिए कृपया सही समीक्षाएं देखें और तय करें कि फिल्म कैसी है। यही मेरी गुजारिश है।'
यह खबर भी पढ़ें: Lokah OTT Release: 'लोका चैप्टर 1' OTT रिलीज पर दुलकर सलमान ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'अफवाहों पर न दें ध्यान'