फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के वीकएंड वार पर उर्फी जावेद लगाएंगी तड़का, अमाल का गाना सुन शरमाईं तान्या मित्तल

Sun, 21 Sep 2025 07:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में उर्फी जावेद प्रतियोगियों की क्लास लेती नजर आएंगी। वहीं अमाल मलिक का गाना सुन शरमाईं तान्या मित्तल। 

विज्ञापन
उर्फी जावेद, अमाल मलिक और तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार के दिन बिग बॉस 19 का वीकएंड का वार होगा। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद शामिल होंगी और कंटेस्टेंट्स को टास्क देंगी। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अमाल मलिक, तान्या मित्तल के लिए गाना गाते दिख रहे हैं, जिसे सुन तान्या शरमा जाती हैं। देखें प्रोमो।

वीकएंड वार पर होगी उर्फी जावेद की एंट्री

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद प्रतियोगियों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। वह घरवालों को कुछ मजेदार टास्क देती हैं। प्रोमो में बसीर अली, अमाल मलिक और अन्य कलाकार रैंप वॉक करते और गानें पर नाचते दिख रहे हैं। बाद में, उर्फी जावेद, कुनिका सदानंद से पूछती हैं कि उन्हें किसकी दोस्ती जल्द ही टूटने वाली लगती है। फिर देखा जाता है कि कुनिका, अमाल और तान्या का दिल तोड़ने जाती हैं।
 


अमाल मलिक ने तान्या के लिए गाया गाना
आगे शो के प्रोमो में देखा जाता है कि गायक अमाल मलिक, तान्या मित्तल के लिए रोमांटिक अंदाज में गाना गाते हैं। साथ ही दोनों साथ डांस करते हैं, जिसपर तान्या शरमाने लगती हैं। ये देख उर्फी जावेद भी कहती हैं कि तान्या आप शरमा रही थीं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Suhana khan: सुहाना खान ने भाई आर्यन को बताया नंबर 1, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर दिए रिएक्शन

आज होगा वीकएंड का वार
आज रविवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होगा। साथ ही आपको बताते चलें कि बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह राजनीति से इंस्पायर है, जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनते हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शो की शोभा बढ़ा रहे हैं।  स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें