फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unni Mukundan: अपने इस करीबी शख्स से उन्नी मुकुंदन ने की मारपीट, कहे अपशब्द; एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Tue, 27 May 2025 10:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Unni Mukundan Case: हाल ही में 'मार्को' फेम साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन पर एक शख्स ने मारपीट का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। जानिए क्या है मामला। 

विज्ञापन
उन्नी मुकुंदन - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamunnimukundan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता उन्नी मुकुंदन इस वक्त मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि अभिनेता के एक करीबी ने उन पर शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। आइए जानते हैं किसने और क्यों दर्ज कराई शिकायत। 

विज्ञापन


एक्स मैनेजर से की मारपीट
मलयालम फिल्मी दुनिया के चर्चित अभिनेता उन्नी मुकुंदन इस बार अपने खराब व्यवहार के कारण चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता पर अपने पूर्व मैनेजर विपिन कुमार के साथ मारपीट करने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि इस मारपीट से घायल पीड़ित विपिन अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं और उन्होंने कोच्चि में इन्फो पार्क पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

यह खबर भी पढ़ें: Farah Khan: 14 साल की इस एक्ट्रेस का डांस देखकर खुश हो गई थीं फराह, अपने बच्चों से कहा- 'शर्म करो'
विज्ञापन


इस कारण से हुई हाथापाई
बताया जा रहा है कि उन्नी मुकुंदन और विपिन कुमार के बीच पहले से ही मनमुटाव की स्थिति है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई है कि अभिनेता ने अपने एक्स मैनेजर को इसलिए पीटा, क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरे एक्टर की तारीफ की थी। इस वजह से उन्नी ने उनके साथ फ्लैट पर मारपीट की। इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  हालांकि 'मार्को' अभिनेता द्वारा अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

उन्नी मुकुंदन के बारे में 
उन्नी मुकुदने के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'मार्को' से खूब प्रशंसा बटोरी थी। इसे अभी तक की सबसे ज्यादा हिंसक फिल्मों में शामिल किया गया है। इसके अलावा अभिनेता को आखिरी बार 'गेट-सेट बेबी' में देखा गया था। वहीं, आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'मिंडियम परंजुम' में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें