फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spirit Controversy: दीपिका के फिल्म छोड़ने पर भड़के संदीप वांगा ? क्रिप्टिक पोस्ट में बोले- 'बिल्ली खंबा नोचे'

Tue, 27 May 2025 09:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sandeep Reddy Vanga cryptic post: दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ फिल्म से बाहर होने पर ऐसा लगता है संदीप रेड्डी वांगा काफी नाराज हैं। जानिए अपने क्रिप्टिक पोस्ट में उन्होंने क्या कुछ लिखा है।

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब तृप्ति डिमरी को बतौर लीड एक्ट्रेस शामिल किया गया है। लेकिन दीपिका पादुकोण के फीस और काम के घंटों को लेकर फिल्म छोड़ने का विवाद अब गहराता जा रहा है। क्योंकि अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर संदीप रेड्डी वांगा दीपिका पादुकोण के इस फैसले से नाखुश हैं। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे दीपिका पादुकोण से जोड़कर देखा जा रहा है। 

पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा ने उठाए सवाल 

विज्ञापन

‘कबीर सिंह’ और ‘एनीमल’ फिल्मों का निर्देशन करने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट में संदीप ने लिखा है, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिस्क्लोज एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति को डिस्क्लोज कर दिया है, सामने ला दिया है, जो आप वास्तव में हैं। एक युवा एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका फेमिनिस्म है?
 



एक फिल्म निर्माता के रूप में मैंने अपने क्राफ्ट के पीछे सालों की कड़ी मेहनत की है। मेरे लिए फिल्म मेकिंग ही सब कुछ है। आपको यह समझ में नहीं आया। आपको यह समझ में नहीं आएगा। आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा।” आगे उन्होंने लिखा, ऐसा करो अगली बार पूरी कहानी बोलना, क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- ‘खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे।’ साथ ही संदीप रेड्डी वांगा ने हैशटैग में डर्टी पीआर गेम्स भी लिखा है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म से क्यों बाहर हुईं दीपिका? बोल्ड सीक्वेंस को लेकर असहमति की चर्चा

फैंस ने पोस्ट को दीपिका से जोड़ा
हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ का कोई जिक्र किया है। लेकिन उनके इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये उन्होंने दीपिका पादुकोण पर एक तंज कसा है। क्योंकि हाल ही में एक रिपोर्ट में ‘स्पिरिट’ की कहानी के बारे में जानकारी लीक गई थी। जिसको लेकर फैंस का मानना है कि ये दीपिका पादुकोण की पीआर टीम ने फिल्म से उनके बाहर होने और तृप्ति डिमरी के फिल्म में शामिल होने पर किया गया था। हालांकि, ये सब फैंस के कयास हैं और संदीप रेड्डी वांगा की पोस्ट के बाद फैंस इसे दीपिका से जोड़कर देख रहे हैं। हां, इतना तो साफ है कि अब ये मामला आगे बढ़ सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
इस वजह से दीपिका ने छोड़ी फिल्म
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने भुगतान और काम के घंटों को लेकर हुए मतभेदों के बाद ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी। कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये की फीस और आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। इसको लेकर उठे मतभेदों के बाद दीपिका फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में शामिल कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें