सुरक्षा का हवाला देकर कार्यक्रम रद्द
गौरतलब है कि यूके थिएटर ने सुरक्षा का हवाला देते हुए फिलिस्तीनी लेखकों का इस कार्यक्रम रद्द कर दिया है, जिसके बाद से इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजन स्थल को यहूदी प्रतिनिधि परिषद ग्रेटर मैनचेस्टर (जेआरसीजीएम) की ओर से एक पत्र लिखा गया, जिसके बाद इस कार्यक्रम को रद्द किया गया।
थिएटर ने जारी किया बयान
वहीं, थिएटर की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि यह एक राजनीतिक स्थान है, जो कलाकार की अभिव्यक्ति का स्वागत करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, लेकिन हमारे दर्शकों और कलाकारों की सुरक्षा भी हमारी लिए पहली प्राथमिकता है। 'वॉयस ऑफ रेजिलिएंस' कार्यक्रम को लेकर चल रहे प्रचार के चलते हमने इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है। कार्यक्रम के रद्द होने के बाद जेआरसीजीएम ने मीडिया से कहा कि थिएटर के लिए सुरक्षा संबंधी चिंता असली कारण नहीं है, लेकिन अबू सैफ के कार्यों के लिए मंच देने से यहां सामुदायिक एकजुटता को गंभीर नुकसान होगा।
Vidyut Jammwal: 12 साल बाद विद्युत जामवाल की तमिल सिनेमा में वापसी! एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में आएंगे नजर