फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज स्टूडियो पहुंचे यूके PM, रानी मुखर्जी ने की मुलाकात; अगले साल से ब्रिटेन में बनेंगी तीन बॉलीवुड फिल्में

Wed, 08 Oct 2025 06:07 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

UK PM In India: यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस समय भारत दौरे पर है। उन्होंने एक बड़ा एलान किया  कि ब्रिटेन में अगले साल से तीन ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण होगा। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
यूके पीएम और रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस समय भारत में हैं। आज वो मुंबई में हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसी दौरान यूके पीएम कीर ने एक एलान किया कि अगले साल से ब्रिटेन में तीन नई बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। ये बॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलैरिटी को दर्शाता है।

मुंबई में यूके पीएम का हुआ स्वागत 

विज्ञापन

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने आज बुधवार को मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान पीएम का स्वागत यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी शामिल ने किया। एएनआई पर प्रदर्शनी देखते हुए इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार, यूपी पुलिस पर उठाए सवाल; पूछा- पति से मिलने पर भी मुकदमा होगा?
विज्ञापन

 


ब्रिटेन में फिल्मों को बनाने में भारत देगा साथ

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अगले साल से ब्रिटेन में तीन नई बॉलीवुड फिल्मों के निर्माण का एलान किया है। इसमें भारत के तरफ से  यशराज फिल्म्स उनका पूरा सहयोग करेगा। इसके साथ ही निर्माण कंपनी ने 2026 की शुरुआत से अपने प्रमुख निर्माणों को पूरे यूनाइटेड किंगडम में प्रदर्शित करने की योजना की पुष्टि की है। इससे 3,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।  साथ ही अर्थव्यवस्था को लाखों पाउंड का बढ़ावा भी मिलेगा। अब इस सहयोग से बॉलीवुड फिल्मों को विश्व स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ये प्रयोग कहां तक सफल होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें