ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या की वीडियो वायरल
बच्चन परिवार के तीनों सदस्य जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो ली। सभी ने यात्रा करने वाले बेहतरीन ड्रेस पहने थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने सामान खुद लेकर जा रहे थे। बाहर निकलने के बाद उनके सामान को उनके सुरक्षा गार्ड ने लिए।
चिल मूड में दिखे बच्चन परिवार के सदस्य
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन ने एयरपोर्ट के स्टाफ से हाथ मिलाया और उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की। ऐश्वर्या ने अपना बैग खुद संभाला। एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन का अंदाज देखने वाला था। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और उनका अभिवादन भी किया। आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या की तरह काले कपड़े पहने थे। उन्होंने कैप भी लगाई थी। दोनों ने एक ही तरह के बाल बनाए थे।
यह खबर भी पढ़ें: SSMB29: राजामौली ने साझा किया महेश बाबू का अधूरा पोस्टर, बोले- और खुलासा नहीं करेंगे; नवंबर में आएगा पहला लुक