फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैरान हूं, खुशमिजाज लड़की थी'; ट्विशा शर्मा की मौत पर अभिनेता धीक्षित शेट्टी का रिएक्शन, कहा- बहुत मेहनती थी

Tue, 19 May 2026 11:43 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Twisha Sharma Case: भोपाल में संदिग्ध हालात में मृत मिली ट्विशा शर्मा एमबीए ग्रेजुएट, मार्केटिंग प्रोफेशनल और फिल्म एक्ट्रेस भी थीं। उन्होंने साउथ की कुछ फिल्मों में काम किया था। ट्विशा की मौत की खबर सुनकर उनके को-एक्टर धीक्षित शेट्टी भी हैरान हैं। जानिए ट्विशा को याद करते हुए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
ट्विशा शर्मा-धीक्षित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शादी के कुछ महीनों बाद हुई उनकी मौत से सनसनी फैल गई है। मौत से पहले भेजे गए भावुक मैसेज भी कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच ट्विशा के साथ तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' में काम करने वाले एक्टर धीक्षित शेट्टी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर वे चौंक गए हैं। 

विज्ञापन

धीक्षित शेट्टी बोले- 'खबर सुनकर मुझे सदमा लगा'
धीक्षित शेट्टी को बीते दिनों रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'गर्लफ्रेंड' (2025) में देखा गया था। उन्होंने ट्विशा की मौत मामले पर हैरानी जताते हुए कहा कि वे बहुत ही मेहनती थी और काम के प्रति प्रतिबद्ध थी। ट्विशा शर्मा के साथ काम करने वाले कलाकार और फिल्म डायरेक्टर ने उनकी मौत पर हैरानी जताई है। धीक्षित शेट्टी ने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा। धीक्षित ने आगे कहा कि उन्हें ट्विशा एक ऐसी इंसान के तौर पर याद हैं, जो अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं।
विज्ञापन

कहा- 'ट्विशा की शादी की खबर नहीं थी'
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए धीक्षित शेट्टी ने कहा, 'यह बहुत ही चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा एक ऐसी मेहनती और समर्पित लड़की के तौर पर जानता था, जिसमें अपने हर काम को लेकर जबर्दस्त जुनून था। वह जिंदगी से लबालब थीं। उनकी मौत की खबर सुनकर बहुत ही हैरानी हो रही है। दीक्षित शेट्टी ने कहा कि वे एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे। उनकी आखिरी बातचीत चार साल पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें तो इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि उनकी शादी हो चुकी है।

मास्टर्स की डिग्री पूरी करने के लिए छोड़ी एक्टिंग
धीक्षित के मुताबिक, 'मुझे तो पता भी नहीं था कि ट्विशा की शादी हो गई है। हमने बस एक फिल्म में साथ काम किया था और उसके बाद वह अपने घर लौट गई। उसने मुझे बताया था कि वह अपनी मास्टर डिग्री पूरी करना चाहती है और एक्टिंग उसके लिए वैसी नहीं थी, जैसी उसने उम्मीद की थी। उसका भाई आर्मी में था और उसे एहसास हो गया था कि एक्टिंग उसके बस की बात नहीं है, इसलिए वह बस वापस जाकर अपने परिवार के साथ बसना चाहती थी'।

क्या बोले डायरेक्टर अभिलाष? 
फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' के डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग के समय ट्विशा के परिवार से हुई मुलाकात को याद किया और कहा कि यह खबर उनके लिए एक सदमे की तरह थी। अभिलाष रेड्डी ने कहा, 'मैं हमारी फिल्म की स्क्रीनिंग के दिन उसके माता-पिता से मिला था और वे सभी बहुत ही प्यारे लोग हैं। ट्विशा की मौत की खबर बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली है'।

मिस पुणे रह चुकी थीं ट्विशा
बता दें कि नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति, वकील समर्थ सिंह के घर पर मृत पाई गई थीं। पुलिस ने समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ट्विशा के पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। ट्विशा अपनी मौत के समय दो महीने की गर्भवती थीं। कॉर्पोरेट जगत में कदम रखने से पहले उन्होंने तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनगल्लु' (2021) और हिंदी फिल्म 'जरा संभल के' (2018) में काम किया था। मॉडलिंग के दिनों में उन्होंने 'मिस पुणे' का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें