नाइजीरियाई मूल के अगु स्टेनली हिंदी बोलकर हुए मशहूर
आपके अंदर हुनर है तो सोशल मीडिया की दुनिया के जरिए आसानी से पॉपुलैरिटी मिल सकती है। यह बात नाइजीरियाई मूल के अगु स्टेनली पर सटीक बैठती है। वह अपना देश छोड़कर पढ़ाई करने के लिए लखनऊ आए थे। पढ़ाई के दौरान भारतीय दोस्त बने, अगु स्टेनली ने उनसे धीरे-धीरे हिंदी सीखी। फिर वह हिंदी में लाइफस्टाइल और फनी कंटेंट बनाने लगे। अगु को जल्दी ही सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी मिली, वह वायरल हो गए।
अगु स्टेनली की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि उन्हें आगे चलकर एड फिल्म्स मिलने लगीं, कई शोज का भी वो हिस्सा बने। समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेंटेंट’ में भी बतौर जज वह शामिल हुए। हिंदी के अलावा भोजपुरी भाषा में भी अगु स्टैली की अच्छी पकड़ है। अगु स्टेनली के इंस्टाग्राम पर लगभग 10 लाख फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आयुष्मान पंडिता
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान पंडिता डिजिटल नॉलेज से बढ़ा रहे युवाओं का ज्ञान
कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के काम का अनुभव लेने बाद आयुष्मान पंडिता ने स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा। खासकर एक ब्रांड को डिजिटली कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, वह इसकी नॉलेज नई जनरेशन को देते हैं। अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज के जरिए पर्सनल फाइनेंस, निवेश, शेयर बाजार के बारे में बात करते हैं। युवा निवेशकों को जानकारी देते हैं। इन सभी बातों को आयुष्मान दिलचस्प बनाकर वीडियो फॉर्मेट में पेश करते हैं। इसके अलावा वह मेटावर्स जैसे नए जमाने के टेक का इस्तेमाल करके मार्केटिंग आइडिया देते हैं। कैसे किसी ब्रांड को अलग और खास बनाया जाए, इसकी सही जानकारी भी आयुष्मान पंडिता साझा करते हैं। आयुष्मान पंडित के एक यूट्यूब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर हैं। 7 लाख से अधिक फाॅलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं।
कंटेंट क्रिएटर यश और ज्ञान
- फोटो : इंस्टाग्राम@flyingboysz
फैमिली कंटेंट से फेमस हुए यश और ज्ञान
सोशल मीडिया पर अलग-अलग कंटेंट के लिए जगह है, आपको बस उसे बेहतरीन ढंग से ऑडियंस तक पहुंचाना होता है। ऐसी ही कोशिश यश और ज्ञान नाम के कंटेंट क्रिएटर कर रहे हैं। दोनों फ्लाइंग ब्यॉज नाम से फनी वीडियो और कंटेंट बनाते हैं। इन वीडियोज में वह फैमिली ड्रामा और रिश्तेदारों से जोड़कर कंटेंट बनाते हैं। बड़ी-बड़ी बातों और सामाजिक मुद्दों को भी कटाक्ष और मजाक के जरिए पेश करते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।