फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priya Marathe: प्रिया के निधन से टूट गईं 'पवित्र रिश्ता' की आई, क्यों नहीं मिल पाईं? भावुक होकर किया खुलासा

Mon, 01 Sep 2025 08:07 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Usha Nadkarni on Priya Marathe Death: मराठी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन की खबर सुनकर उनके साथ काम कर चुकीं उषा नाडकर्णी काफी भावुक हो गई हैं।
विज्ञापन
उषा नाडकर्णी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी और मराठी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाली प्रिया ने छोटे पर्दे से लेकर थिएटर और फिल्मों तक अपनी अदाकारी से खास जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर ने फैन्स और साथ में काम कर चुके सेलेब्स को बड़ा झटका लगा। उनके साथ पवित्र रिश्ता में काम कर चुकीं उषा नाडकर्णी भी प्रिया के निधन की खबर सुनकर काफी भावुक हो गईं।
विज्ञापन


उषा नाडकर्णी हो गईं भावुक 
‘पवित्र रिश्ता’ में प्रिया के साथ काम कर चुकीं वरिष्ठ अभिनेत्री उषा नाडकर्णी उनकी मौत की खबर सुनकर टूट गईं। उन्होंने 'टेलीचक्कर' को दिए इंटरव्यू में कहा कि प्रिया बेहद शांत, संयमी और हंसमुख स्वभाव की इंसान थीं। सेट पर सभी के साथ मिल-जुलकर रहती थीं और कभी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं करती थीं। उषा ने दुख जताते हुए कहा कि भगवान ने इतनी जल्दी उन्हें क्यों बुला लिया, ये उनके जाने की कोई उम्र थोड़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें: Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'परम सुंदरी', 'वॉर 2' को पीछे छोड़ 'कुली' ने मारी बाजी
विज्ञापन


आखिरी दिनों में दूरी
उषा नाडकर्णी ने यह भी बताया कि वो प्रिया से मिलना चाहती थीं लेकिन उनके पति शांतनु मोघे ने उनसे अनुरोध किया था कि वो न आएं। दरअसल, इलाज के चलते प्रिया के बाल झड़ गए थे और वो नहीं चाहती थीं कि कोई उन्हें इस हालत में देखे। यही वजह रही कि कई करीबी भी उनके अंतिम दिनों में उनसे नहीं मिल पाए।

कैंसर से जंग लड़ रही थीं प्रिया
बता दें पिछले कुछ वर्षों से प्रिया गंभीर बीमारी कैंसर से लड़ रही थीं। इलाज के दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया लेकिन उनका जज्बा हमेशा मजबूत बना रहा। दुर्भाग्यवश रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

छोटे पर्दे से मिली शोहरत
प्रिया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता जीटीवी के मशहूर शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। शो में उन्होंने वर्षा सतीश देशपांडे का किरदार निभाया, जो दर्शकों को आज भी याद है। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे जैसे सितारों के साथ काम करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सादगी और अभिनय ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

प्रिया मराठे का करियर
‘पवित्र रिश्ता’ के अलावा प्रिया ने ‘साथ निभाना साथिया’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और कई दूसरे पॉपुलर सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाईं। मराठी इंडस्ट्री में भी वो सक्रिय रहीं और थिएटर से लेकर फिल्मों तक उनकी कला की खूब सराहना हुई। वह अपने हर किरदार में सहजता से ढल जाती थीं, यही वजह थी कि इंडस्ट्री में उन्हें एक वर्सटाइल आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें