फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को सलमान ने किया विदा, बहनों संग डांस करते हुए शेयर किया नया वीडियो

Mon, 01 Sep 2025 07:38 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Ganpati Visarjan Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने गणपति विसर्जन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ धूमधाम से बप्पा को विदा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @salmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणपति बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक का हर क्षण बॉलीवुड के सितारों के लिए भी बेहद खास होता है। इस बार भी भाईजान सलमान खान ने अपनी फैमिली संग धूमधाम से गणपति विसर्जन किया। हर साल की तरह इस बार भी उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बप्पा को अपने घर पर विराजित किया और पूरे खान परिवार ने मिलकर बप्पा के स्वागत और विदाई की रस्में निभाई। अब सलमान ने इस दौरान का एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन


सलमान ने शेयर किया वीडियो 
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ बप्पा को विदा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खूब मस्ती कर रहे हैं। उन्हें डांस करते हुए भी देखा जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है- गणपति बप्पा मोर्या
 


बारिश में भी थमी नहीं मस्ती
30 अगस्त को हुए विसर्जन के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हल्की बारिश के बावजूद खान फैमिली के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थीं। इस दौरान सलमान ने अपनी भांजी आयत को गोद में उठाया और जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: ‘लोगों ने कहा फिल्म देखकर सो नहीं पाए’, विवेक और पल्लवी ने साझा किए चौंकाने वाले किस्से

परिवार संग खूब किया डांस
इस जश्न में अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी शामिल रहे जिन्होंने बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर गए। खान फैमिली के युवा सदस्य भी पीछे नहीं रहे। सलमान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री, भतीजे अरहान, निर्वाण और अयान अग्निहोत्री ने बप्पा को नाचते-गाते हुए विदा किया। 

सलमान खान की आने वाली फिल्में
गणपति उत्सव के बाद अब सलमान अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी होने जा रहे हैं। हाल ही में वे ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे। आने वाले महीनों में वो निर्देशक अपूर्व लखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भारतीय सैनिक का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है।

इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और कई नए कलाकार जैसे जैन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज भी नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान की सुपरहिट बजरंगी भाईजान का सीक्वल भी चर्चा में है, जिसे एक बार फिर कबीर खान निर्देशित करेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें