फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar: ‘इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है..’, शोएब से तलाक की अफवाहों के बीच दीपिका ने दिया रिएक्शन

Tue, 04 Mar 2025 02:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dipika Kakar: ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और इब्राहिम की तलाक की अटकलोंं के बीच इन दोनों ने इसपर प्रतिक्रिया दी हैं। आइए जानते हैं आखिर इन्होंने क्या कहा..
विज्ञापन
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने तलाक की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी हैं। ये दोनों सात साल से शादीशुदा हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है
टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसबात को लेकर चर्चा की है। वीडियो में इन अफवाहों का मजाक बनाते हुए शोएब ने दीपिका से कहा, ‘तुमने मुझे बताया नहीं कि इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है, वो भी हमारी’। इसके जवाब में दीपिका कहती हैं कि मैं तुम्हें क्यों बताऊं, मैं यह सब चुपके में करूंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Khakee: The Bengal Chapter: इस दिन जारी होगा 'खाकी द बंगाल चैप्टर' का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में किया गया एलान
विज्ञापन


परिवार को भी बताते हैं यह खबर
अपने ब्लॉग में शोएब इब्राहिम परिवार से कहते हैं कि एक बड़ी खबर है, इसके साथ ही वह तलाक की अफवाहों वाली रिपोर्ट दिखाते हैं। यह देखकर परिवार वाले हंसने लगते हैं। 

सात साल पहले हुई थी इनकी शादी
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गई थी। साल 2023 में कपल को एक लड़का हुआ, जिसका नाम है रुहान। अपने निजी जीवन से संबंधित ये दोनों व्यूट्यूब पर व्लॉग बनाते हैं, जिसे दर्शक काफी प्यार देते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस जिसने गार्डेन की तरह पहनी ड्रेस…, फिर ट्रोलर्स के निशाने पर उर्वशी 

दीपिका कक्कड़ का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के काम की बात करें तो यह हाल में 'मास्टरशेफ' शो में नजर आई थीं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से इन्होंने शो बीच में छोड़ दिया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ टीवी सीरियल से काफी नाम कमाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें