टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा के ऊपर उनके पति अभिनीत ने गुपचुप तरीके से शादी के बाद तलाक मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही अपने को-स्टार सामर्थ्य को डेट करने की भी बात कही थी। अब इसे लेकर सामर्थ्य ने खुलासा किया कि यह सब झूठ है। जानिए आखिर क्या कहा अभिनेता ने।
हमने अदिति को रोते हुए देखा है
हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘अपोलिना’ फेम अभिनेता सामर्थ्य गुप्ता ने अदिति शर्मा को डेट करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह इससे बहुत आहत है, उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। साथ ही बताया कि अदिति शर्मा और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इन आरोपों की वजह से उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और कई फर्जी फोन-कॉल उनके माता-पिता के पास आ रहे हैं। सामर्थ्य ने खुलासा किया कि उन्होंने सेट पर अदिति को रोते हुए देखा है। उनके पति ने सेट पर आकर अभनेत्री को नुकसान पहुंचाया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Gajraj Rao: कछुआ बनकर ही खुश हैं गजराज राव, अब नहीं रही बड़े निर्माताओं के साथ काम करने की इच्छा
उसने आकर कहा वह अदिति का पति है
रिपोर्ट में सामर्थ्य ने खुलासा किया कि अभिनीत कौशिक, अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके मेकअप रूम में बिना बताए घुस गए और कहने लगे कि वह उनके पति है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अभिनीत अपनी शादी को लेकर खुलासा करने वाले थे, लेकिन नहीं कर सके। उन्होंने अभिनीत पर अदिति के जीवन को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सामर्थ्य ने अभिनीत पर अभिनेत्री और उनकी मां पर चिल्लाने का भी आरोप लगाया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranya Rao: रान्या राव ही नहीं, शिल्पा और तब्बू समेत ये बॉलीवुड सितारे भी कानूनी दांव-पेंच में फंसे, जानें केस
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा पर उनके पति अभिनीत कौशिक ने आरोप लगाए कि अभिनेत्री ने उनसे गुपचुप तरीके से शादी रचाई। अब अभिनेत्री तलाक की मांग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अदिति अपने को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसे लेकर अभिनेत्री द्वारा अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।