फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajraj Rao: कछुआ बनकर ही खुश हैं गजराज राव, अब नहीं रही बड़े निर्माताओं के साथ काम करने की इच्छा

Wed, 12 Mar 2025 04:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajraj Rao: अपने अलग तरह के अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले गजराज राव कभी संजय लीला भंसाली और करण जौहर जैसे बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी की एक सलाह ने उनका नजरिया ही बदल दिया।
विज्ञापन
गजराज राव - फोटो : इंस्टाग्राम@gajrajrao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2018 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘बधाई हो’ में अहम भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता गजराज राव अब तक कई अलग-अलग भूमिकाओं में देखने को मिले हैं। इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय बिता चुके अभिनेता ने अपने जैसे मध्यम आयु वर्ग के अभिनेताओं के बीच इंडस्ट्री में होने वाली प्रतिस्पर्धा पर बात की। साथ ही उन्होंने करण जौहर और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्म निर्माता-निर्देशकों द्वारा उनकी अनदेखी करने पर भी अपने विचार रखे। अभिनेता ने कहा कि बेशक उन्हें करण जौहर और संजय लीला भंसाली जैसे नामचीन और बड़े निर्माताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर पहले दुख होता था, लेकिन फिर उनकी पत्नी ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर उन्हें अच्छा लगा और उन्होंने फिर निराशा नहीं जताई।

पत्नी की सलाह ने बदल दिया नजरिया

विज्ञापन

शेखर कपूर की यादगार फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता ने फीवर एफएम के साथ बातचीत में कहा, “मैंने हमेशा चूहे की दौड़ और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश की है। मैं खरगोश नहीं बनना चाहता, मैं कछुआ बनकर खुश हूं। मुझे इस सब झंझट में नहीं पड़ना। करीब दो साल पहले मुझे एक एहसास हुआ। मैं वास्तव में करण जौहर, रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना चाहता था। मैंने इन तक पहुंचने की कोशिशि भी की और अनदेखा किए जाने से चिढ़ता भी था, निराश भी होता था। तब मेरी पत्नी ने मुझे एक बहुत सही बात बताई। उसने मुझसे कहा, तुम उन लोगों की नजर में भी नहीं हो। उनकी दुनिया ही दूसरे लोगों से बनी हुई है। तुम्हें उन फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना चाहिए, जो तुम्हारे साथ काम करना चाहते हैं। तुम्हें उन्हें अपना करण जौहर और भंसाली समझना चाहिए।”

यह खबर भी पढ़ें: Sidharth Malhotra: अपने बच्चे को बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ, एक्टर ने परवरिश को लेकर दिए टिप्स

सोनम नायर हैं मेरी भंसाली

विज्ञापन

अभिनेता ने आगे कहा, “पत्नी की ये सलाह मेरे लिए वो पल था, जिसने मुझे जगा दिया, मुझे नया नजरिया दिया। मैंने इतने लंबे वक्त तक करण जौहर और भंसाली के साथ करने की उम्मीद रखी और ये मुझे अंदर ही अंदर परेशान कर रहा था। मैं उन्हें संदेश देने की कोशिश कर रहा था और वो मुझ पर ध्यान ही नहीं दे रहे थे। अब हितेश भाटिया मेरे रोहित शेट्टी हैं। सोनम नायर मेरी भंसाली हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि मैं अब भंसाली के साथ काम नहीं करना चाहता। ये जब होना होगा तब होगा, लेकिन उनके साथ काम करने की मेरी प्रबल इच्छा अब नहीं रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Scarlett Johansson: मार्वल में वापसी नहीं करेंगी स्कारलेट जॉनसन, बोलीं- 'नताशा रोमनॉफ' मर चुकी है

‘दोपहिया’ और ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आए थे गजराज
इस दौरान गजराज राव ने ये स्वीकार किया कि उनकी उम्र के कलाकारों में चुनने के लिए निर्माता-निर्देशकों के पास ज्यादा कलाकार नहीं है, लेकिन अपने नए नजरिए और अभिनय के अलग दृष्टिकोण के चलते वो प्रतिस्पर्धा के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। वर्कफ्रंट की बात करें तो गजराज राव हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘दोपहयिा’ और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें