फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paritosh Tripathi: टीवी शो के चर्चित ‘मामाजी’ बने पिता, शेयर किया भावुक संदेश; बोले- उनकी आंखें नम हैं…

Sat, 24 May 2025 04:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paritosh Tripathi: टीवी की दुनिया में 'मामाजी' के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी अब एक बेटी के पिता बन गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
परितोष त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamparitoshtripathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांस रियलटी शो में बतौर होस्ट अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता परितोष त्रिपाठी उर्फ 'मामाजी', जिन्हें शेरों-शायरी के लिए जाना जाता है। परितोष की पत्नी मीनाक्षी को शादी के दो साल बाद बेटी हुई है, जिसका स्वागत एक्टर ने खास अंदाज में किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


संस्कृत श्लोक शेयर कर जाहिर की खुशी
अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट में एक तितली बनी हुई है और लिखा है ‘बेबी गर्ल का स्वागत है। 23 मई, 2025 को  हुआ जन्म। परितोष और मीनाक्षी।’ इसके अलावा अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में संस्कृत श्लोक लिखते हुए हिंदी में कुछ पंक्तियां लिखी हैं। उन्होंने कहा कि जो बहुत बोलता था, अब चुप है, उसकी नम आंखें सब कुछ कह देती हैं, वह एक बेटी का पिता है।

यह खबर भी पढ़ें: Mukul Dev Last Post: मुकुल देव की दुख भरी आखिरी पोस्ट वायरल, फ्लाइट से वीडियो शेयर कर लिखा- 'उस पार मिलूंगा'
विज्ञापन

 




कई कलाकारों ने दी बधाई
अभिनेता और उनकी पत्नी को माता-पिता बनने पर यूजर्स समेत कई कलाकारों ने भी बधाई दी है। अभिनेत्री मोनालिसा ने लिखा, 'हार्दिक बधाई हो, तीनों पर ईश्वर कृपा करें।' वहीं, टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने भी कमेंट करके उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा भी कई भारतीय सितारों ने बधाई दी है। यही नहीं, परितोष को पिता बनने पर कई इंस्टा यूजर्स ने भी बधाई दी है। एक यूजर ने कहा बधाई हो मामाजी।

परितोष त्रिपाठी के बारे में
अभिनेता परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी चंद ने 9 दिसंबर, 2022 को देहरादून, उत्तराखंड में शादी की थी। एक्टर को डांस रियलटी शो 'सुपर डांसर' में होस्ट के तौर पर काफी प्रसिद्धि मिली, जिसमें उन्होंने मामाजी का किरदार किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘जनहित में जारी’, ‘हमारे बारह’, ‘सेल्फी’, ‘वनवास’, ‘लव की अरेंज मैरिज’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें