फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhinav Shukla: भारत-पाक तनाव पर सेलेब्स की चुप्पी, अभिनव ने साधा निशाना, बोले- ‘आधी फीस में काम करेंगे पर…’

Sat, 10 May 2025 02:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhinav Shukla: टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने हाल ही में भारत-पाक तनाव के बीच कुछ बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन
अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल मे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। बीते दो दिनों से पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेनाओं ने इसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया। इस संघर्ष के चलते कई बॉलीवुड एक्टर्स ने सेनाओं का हौसला बढ़ाया और अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन अभी भी कुछ कलाकारों ने चुप्पी साध रखी है। उन पर प्रहार करते हुए टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने कटाक्ष किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


बॉलीवडु अभिनेताओं पर साधा निशाना
टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ने शुक्रवार की रात अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘तथाकथित चर्चित बॉलीवुड नायक चुप हैं और भारत-पाक तनाव पर सोशल मीडिया में क्या कहना हैं, क्या नहीं? इसे लेकर सावधान हैं। एक बार जब यह संघर्ष समाप्त होगा, तब स्टूडियो और निर्माता इस पर कई फिल्म बनाने की होड़ में होंगे। वो चाहेंगे कि जल्द से  जल्द ऑपरेशन सिंदूर या हमारे सैनिकों द्वारा बलिदानों पर फिल्म बनाया जाए, जो एक ट्रेडमार्क बन सके। 
 



यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor Movie: 'ऑपरेशन सिंदूर' के डायरेक्टर ने मांगी माफी, लोगों का गुस्सा देख बोले- 'ये मूवी नहीं…'
विज्ञापन


आधी फीस में ही काम करेंगे एक्टर्स
आगे ट्वीट में टीवी एक्टर ने लिखा, ‘इन बेहद शांत बॉलीवुड सितारों से मेजर, विंग कमांडर आदि की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया जाएगा। मेरा विश्वास करें, वे अपनी आधी फीस में काम कर लेंगे, लेकिन यह चाहेंगे कि साउंडट्रैक देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत हो, जो उनके पसंदीदा संगीतकार द्वारा बनाया गया हो। क्या आप कोई विरोधाभास देख सकते हैं?

यह खबर भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सिंगर विशाल मिश्रा का तुर्की को लेकर बड़ा बयान, कही ये बात

अभिनव शुक्ला के बारे में
अभिनेता के करियर की बात करें तो उन्हें 'गीत-हुई सबसे पराई', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'बदलते रिश्तों की दास्तां' जैसे टीवी सीरियल से जाना जाता हैं। इसके अलावा अभिनेता 'खतरा खतरा खतरा', 'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' समेत कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं। साथ ही आपको बतात चलें कि कि अभिनव शुक्ला टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक के पति हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें