फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gul Panag: तनाव के बीच अभिनेत्री गुल पनाग ने पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां, आईएमएफ लोन पर सुनाई खरी-खोटी

Sat, 10 May 2025 02:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gul Panag on Pakistan IMF Loan: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच एक्ट्रेस गुल पनाग ने पाकिस्तान को आईएमएफ लोन मिलने पर पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम-@gulpanag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता गुल पनाग ने पाकिस्तान को आईएमएफ लोन मिलने पर करारा हमला बोला। एक्ट्रेस ने कहा कि भारत को ऐसे पैसों की जरूरत नहीं, लेकिन पाकिस्तान को है। गुल पनाग का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गुल ने पाकिस्तान पर ली चुटकी
दरअसल, पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से आर्थिक सुधार कार्यक्रम के तहत लगभग एक अरब डॉलर यानी करीब 8,542 करोड़ रुपये की अगली किश्त मिली है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार शाहबाज राणा ने लोन मिलने का दावा करते हुए इसे भारत की 'हार' बताया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए शाहबाज ने लिखा, ‘IMF बोर्ड ने भारत के विरोध के बावजूद इस मदद को मंजूरी दे दी।’



पाकिस्तान को गुल का कड़ा संदेश
इस पर गुल पनाग ने जवाबी ट्वीट करते हुए कहा, ‘बधाई हो एक और लोन पर। हमें इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन आपको है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत ने साल 1993 के बाद से आईएमएफ से कोई आर्थिक मदद नहीं ली है और 2000 में सभी बकाया चुकता कर दिए थे।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: पीवीआर आइनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स पर ठोंका 60 करोड़ का दावा, भूल चूक माफ का किस्सा हुआ कानूनी

भारत का आतंकवाद पर रुख
गुल पनाग की यह टिप्पणी न सिर्फ कटाक्ष से भरी थी बल्कि भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता की भी ओर इशारा करती है। पाकिस्तान के आर्थिक हालात और आईएमएफ पर उसकी निर्भरता लंबे समय से चर्चा में रही है। वहीं, भारत का रुख हमेशा से सख्त रहा है, खासकर तब जब मामला सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाने का हो।

यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor Movie: 'ऑपरेशन सिंदूर' के डायरेक्टर ने मांगी माफी, लोगों का गुस्सा देख बोले- 'ये मूवी नहीं…'

भारत-पाकिस्तान में तनाव 
बता दें पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर कायराना हमले कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें