फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: शीजान के वकील ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का किया विरोध, इस दिन होगी अगली सुनवाई

Tue, 28 Feb 2023 12:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तुनिशा सुसाइड केस में आरोपी शीजान के वकील ने उनपर लगाए आत्महत्या के आरोपों का विरोध किया और शीजान की जमानत पर रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद को-स्टार सपना ठाकुर ने बताया शुरू हुई शो की शूटिंग - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान हो गया था। मुंबई में शूटिंग के दौरान 24 दिसंबर को टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी।  तुनिशा शर्मा सुसाइड केस उनके को-एक्टर शीजान पर हत्या के आरोप लगे हैं। तुनिशा की मां का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है और उनकी शिकायत के बाद शीजान खान को पुलिस हिरासत में भेजा गया था। अब शीजान के वकील ने कोर्ट में अभिनेता पर लगाए आत्महत्या के आरोपों का विरोध किया है।

विज्ञापन


 

शीजान के वकील ने आत्महत्या के आरोपों का किया विरोध

हाल ही में, तुनिशा सुसाइड केस में आरोपी शीजान के वकील ने उनपर लगाए आत्महत्या के आरोपों का विरोध किया और शीजान की जमानत पर रिहाई की मांग की। इससे पहले 13 जनवरी को भी एक्टर के वकील ने वसई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जोकि खारिज कर दी गई थी। अब इस केस की अगली सुनवाई दो मार्च को की जाएगी।

Filmy Wrap: ऋतिक-सबा किस करते कैमरे में कैद और मोनालिसा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन


वकील ने कही ये बात

अभिनेता के वकील ने कहा, ‘मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।’ उनके वकील ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 306, जिसके तहत खान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, इस मामले में लागू नहीं होता है।

विज्ञापन


Bollywood Stars: फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल

फांसी लगाकर किया सुसाइड

गौरतलब है कि तुनिशा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। घटना के वक्त वह एक मेकअप रूम में थीं। अंदर से गेट बंद पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्टाफ और साथियों से जानकारी ली। तुनिशा शर्मा  टीवी सीरियल ‘अली बाबा’, ‘दास्तान-ए-काबुल’ और कटरीना कैफ की फिल्म ‘फितूर’ के बाद चर्चा में आई थीं। तुनिशा आत्महत्या केस मामले में मुंबई के वसई कोर्ट ने शीजान खान को पुलिस की हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद से इस केस की सुनवाई लगातार चल रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें