विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अनुपम खेर, अदा शर्मा, ईशा देओल और इश्वाक सिंह जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वैसे तो विक्रम भट्ट हॉरर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह एक इंटेंस कोर्ट रूम ड्रामा लेकर हाजिर हुए हैं।
क्या है ट्रेलर में?
2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में अनुपम खेर अहम भूमिका में नजर आए हैं। उनके ऊपर हत्या का आरोप लगा है और वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अदा शर्मा अपने पति के सपने पूरे करने में लगी हुई हैं। ट्रेलर में ईशा देओल को वकील के किरदार में देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी आईवीएफ सेंटर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।
यह खबर भी पढ़ें:
Chiranjeevi: चिरंजीवी को मिली ब्रिटिश नागरिकता? अभिनेता की टीम ने वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ बताया सच
कब होगी रिलीज?
अनुपम खेर के मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वह ट्रेलर की काफी तारीफ कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Khakee: The Bengal Chapter: इस दिन जारी होगा 'खाकी द बंगाल चैप्टर' का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में किया गया एलान
ईशा देओल की लंबे समय बाद वापसी
अभिनेत्री ईशा देओल लंबे समय के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में ‘किल देम यंग’ में देखा गया था। इसके बाद वह शॉर्ट फिल्म ‘केकवॉक’ और ‘एक दुआ’ में दिखाई दी थीं
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में अनुपम खेर, अदा शर्मा के अलावा इश्वाक सिंह, ईशा देओल, मेहरजान मज्दा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे। अनुपम खेर के किरदार के आस-पास कहानी को बुना गया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म डॉ. अजय मुर्डिया की जिंदगी से इंस्पायर्ड है। विक्रम भट्ट ने इस फिल्म को निर्देशित करने के साथ लिखा भी है।