बोले- 'आमिर सर ने कहानियों को आगे बढ़ाना चुना है'
सोहम शाह ने आमिर की फिल्म देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'आमिर सर इस देश के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, फिर भी उन्होंने सिर्फ अपने स्टारडम के बजाय कहानियों को आगे बढ़ाना चुना है'।
बॉक्स ऑफिस पर चमके आमिर के सितारे
फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने अपना असली जादू दिखाया। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में दोगुनी बढ़त दर्ज हुई। शनिवार को दूसरे दिन 'सितारे जमीन पर' ने 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को 27.25 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को चौथे दिन भी इसने करीब सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन करीब 64.69 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म जल्द 100 करोड़ी क्लब में एंट्री लेगी।