फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty: क्रिकेटर पति केएल राहुल के नौवां टेस्ट शतक जड़ने पर खुशी से झूमीं अथिया, बोलीं- 'यह स्पेशल है'

Mon, 23 Jun 2025 10:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Athiya Shetty Praised Husband And Cricketer KL Rahul: क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने करियर में नौवां टेस्ट शतक जड़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर अथिया शेट्टी ने पति की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और बधाई दी है।
विज्ञापन
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल की तारीफ करती दिखी हैं। अथिया ने केएल राहुल की 9वीं टेस्ट सेंचुरी के लिए यह तारीफ भरा पोस्ट शेयर किया है। साथ ही पति को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन

नौवें टेस्ट शतक पर केएल राहुल को पत्नी अथिया ने दी बधाई
अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से केएल राहुल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बल्ला थामे नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'यह स्पेशल है'। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगा दिया है। राहुल ने आखिरी बार टेस्ट में 2023 में सैकड़ा लगाया था और अब उन्होंने इस सूखे को समाप्त कर दिया है। राहुल ने 202 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया।

अर्जुन कपूर ने केएल राहुल से ली प्रेरणा
इसके अलावा अथिया शेट्टी ने अर्जुन कपूर का भी एक पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वे क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इसके साथ केएल राहुल को टैग करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'शानदार शतक बनाते हुए उन्होंने शानदार ऑफ ड्राइव लगाए। बांद्रा में उन्होंने मुझे प्रेरित किया'। इस पोस्ट में अर्जुन ने अथिया को भी टैग किया है।

Kuberaa Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'कुबेर', जानें चौथे दिन कैसे धराशाई हुई धनुष-रश्मिका की फिल्म

विज्ञापन

2023 में हुई अथिया-केएल राहुल की शादी
अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। अथिया ने साल 2023 में केएल राहुल से शादी रचाई। कपल एक बिटिया के माता-पिता हैं। अथिया ने इसी साल मार्च में बेटी को जन्म दिया। अथिया ने कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब वे इंडस्ट्री से दूर फैमिली को वक्त दे रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें