फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Kumar: बड़े हादसे से बाल-बाल बचीं तुलसी कुमार, सेट पर गिरा प्रॉप, दर्द में कराहते हुए वीडियो वायरल

Tue, 08 Oct 2024 01:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसी कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @tulsikumar15
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अपने आगामी संगीत वीडियो की शूटिंग कर रहीं गायिका तुलसी कुमार सेट पर लकड़ी की दीवार गिरने से घायल हो गईं। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तुलसी ऑफ-व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। वह शॉट के लिए तैयार होती हैं, लेकिन अचानक पीछे से लकड़ी की दीवार जैसा एक बड़ा सा प्रॉप उनके ऊपर गिर जाता है।

विज्ञापन


सेट पर गिरा प्रॉप
प्रॉप को गिरता देख सेट पर मौजूद लोग चीखने लगते हैं और गायिका भागने की कोशिश करती हैं। कुछ क्रू मेंबर भी तुलसी को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह घायल हो गईं। इस हादसे के बाद तुलसी रोती हुईं नजर आईं। फैंस भी सिंगर की इस वीडियो पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुलसी को बहुत तेज चोट लगी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छा हुआ कि पहले हट गईं नहीं तो हादसा गंभीर हो जाता।' एक और यूजर ने लिखा,'उम्मीद है कि तुलसी अब ठीक हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?'

तुलसी ने दिया हेल्थ अपडेट
तुलसी ने कहा, "मैं इस समय चंडीगढ़ में अपने गीत 'दिल कुछ होर नहीं मंगदा' की शूटिंग कर रही हूं। मुझे एक छोटी सी दुर्घटना के साथ एक कुछ चुनौती का सामना करना पड़ा, जिससे मेरे हाथ में चोट लग गई। चिंताओं के बावजूद, खासकर क्योंकि यह एक डांस सॉन्ग है,। मैं अपनी प्रोडक्शन टीम से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। भगवान की कृपा से, मेरे हाथ ठीक है और मुझे उम्मीद है कि हम बिना किसी बाधा के शूटिंग पूरी कर लेंगे।"
विज्ञापन


इन गानों के लिए मशहूर हैं सिंगर
बता दें कि तुलसी टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार की बहन हैं। उन्होंने 2006 में फिल्म 'चुप चुप के' के गाने 'मौसम है बड़ा कातिल' से अपनी सिंगिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने हमको दीवाना कर गए, मिले हो तुम, लव मेरा हिट हिट, पसूरी नू, पानियों सा, वजह तुम हो, दिल के पास जैसे गाने भी गाए हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें