13वें दिन 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को आज मंगलवार को 13 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 15 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद कल सोमवार को कमाई में गिरावट आई थी।
- कल सोमवार को 12वें दिन फिल्म ने 9.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
- आज मंगलवार को यानी 13वें दिन की कमाई 5.76 करोड़ रुपये है।
'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म जेलर 2 का टोटल नेट कलेक्शन 413.91 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड भी इसकी धमक जारी है। यह वर्ल्डवाइड 700 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 733.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
'उड़ता तीर' ने कितने कमाए?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज को पांच दिन हो गए हैं। कल मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन 2.26 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 25.06 करोड़ रुपये हो गया है।
प्रहार और नई नवेली फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रहार' और 'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस
राजकुमार राव की प्रहार ने वीकएंड पर तो अच्छा प्रदर्शन किया था। मगर, कल सोमवार को फिर इसकी कमाई में ढलान आ गया। कल 11वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये का कलेक्शन जुटाया था। वहीं, आज मंगलवार को कमाई 38 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 20.93 करोड़ रुपये हो गया है। यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'नई नवेली' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। कल इसने 35 लाख रुपये कमाए थे। आज की कमाई 30 लाख रुपये है। 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये हो गया है।