56 दिन बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म
ओटीटी प्ले के मुताबिक टीम ने आठ हफ्ते की थिएट्रिकल विंडो तय की है। फिल्म के ओटीटी पर आने से पहले दर्शक इसे बड़े पर्दे पर 56 दिनों तक देख सकेंगे। डिजिटल प्रीमियर अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को होगा।
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'तू या मैं' के लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ सिबल नजर आएंगे। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित ‘तू या मैं’ थ्रिलर भरी कहानी है। 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस पर दर्शकों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी थी।