फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 38: अनुपमा और तुलसी में से टीआरपी की रेस में कौन आगे? जानिए, बाकी सीरियल्स का हाल?

Fri, 03 Oct 2025 01:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Serial TRP List: शुक्रवार को टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। 38वां हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में क्या सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ‘अनुपमा’ को पछाड़ सका? जानिए, बाकी कौन से सीरियल टॉप 5 में शामिल हुए।
विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। जानिए, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में किसने बाजी मारी? 

विज्ञापन


किसको मिला नंबर वन का ताज 
38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ टॉप पर है। इस हफ्ते रुपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल को 2.3 की टीआरपी मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ है। 38वें हफ्ते में स्मृति ईरानी के सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है। 

कम हो गई ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी 
पिछले कुछ हफ्तों से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तीसरे नंबर पर बना हुआ था। लेकिन इस हफ्ते तीसरे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है। सीरियल ‘उड़ने की आशा’ को 1.9 की टीआरपी मिली है। वहीं 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ चौथे नंबर पर है। इस बार इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa: अनुपमा पूरी करेगी देविका की अधूरी ख्वाहिशें, शुरू होगा दोस्ती का नया सफर  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरियल 'तुम से तुम तक' में शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar
‘तुम से तुम तक’ ने किया हैरान
टीआरपी की लिस्ट में शरद केलकर का शो ‘तुम से तुम तक’ भी शामिल हो चुका है। इस सीरियल को 38वां हफ्ते में 1.7 की टीआरपी मिली है, इसे टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। इस सीरियल की कहानी एज गैप वाली लव स्टोरी पर है। शरद केलकर को इस सीरियल के कारण ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें