तृषा ने फैंस को दिया अपडेट
तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरा ट्विटर हैक हो गया है दोस्तों। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता, तब तक जो भी पोस्ट किया गया है, वह मेरी ओर से नहीं है। धन्यवाद।" यह बयान उनके एक्स अकाउंट पर अब डिलीट हो चुके एक पोस्ट के बाद आया है, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी घोटाले को बढ़ावा दिया गया था, जिससे उनके फॉलोअर्स के बीच चिंता बढ़ गई थी।
तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट में तृषा की तस्वीर थी, जिसके साथ कैप्शन था, 'मैं पहली बार ऐसा कुछ करने के लिए उत्साहित हूं। मैंने अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी बनाई और अब यह लाइव है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।' हालांकि, इसे बाद में उसके अकाउंट से हटा दिया गया।
पहले भी हैक हो चुका है अभिनेत्री का अकाउंट
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है, जब तृषा के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं। 2017 में जल्लीकट्टू विवाद के दौरान पेटा के लिए उनके कथित समर्थन के बाद उनके अकाउंट को कथित तौर पर हैक कर लिया गया था। कई कार्यकर्ताओं ने तृषा को उनके रुख के लिए निशाना बनाया था, लेकिन बाद में उनकी मां ने स्पष्ट किया था, 'किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया और इसे पोस्ट कर दिया।' तृषा ने तुरंत अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था।