फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों पर तृषा कृष्णन का रिएक्शन, 'हनीमून' को लेकर कह दी यह बात; लिखा- 'उन लोगों से प्यार है...'

Fri, 10 Oct 2025 07:37 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Reacts on Marriage Rumours: हाल ही में साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर एक खबर चल रही हैं कि वो किसी व्यवसायी से शादी करने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इसपर टिप्पणी की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की निजी जिंदगी को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो चंडीगढ़ के एक व्यवसायी से शादी करने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने हनीमून का भी जिक्र भी किया है। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

बस इंतजार है हनीमून…

विज्ञापन

अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपनी निजी जिंदगी और शादी से जुड़ी अटकलों पर बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरे लिए मेरी जिंदगी की योजना बनाते हैं। बस इंतजार है कि वे हनीमून भी तय करें।’


विज्ञापन


क्या उड़ी थी अफवाह?
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, तृषा कृष्णन के माता-पिता चंडीगढ़ के एक व्यवसायी के साथ उनकी नई शादी के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस खबर से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और कहा जा रहा है कि दोनों परिवार कथित तौर पर कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: थलापति विजय नहीं, इस शख्स से शादी करेंगी तृषा कृष्णन! कई साल से हैं दोनों का रिश्ता

तृषा कृष्णन का वर्कफ्रंट
तृषा कृष्णन जल्द ही फिल्म ‘विश्वंभरा’में नजर आएंगी। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘विश्वंभरा’ की कहानी रहस्य, रोमांच से भरी है। तृषा और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें