फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triptii Dimri: शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी तृप्ति डिमरी, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Sat, 07 Dec 2024 01:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Triptii Dimri: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करने को तैयार हैं। उन्होंने विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ को साइन किया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। दोनों सितारे विशाल भारद्वाज की एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ में एक साथ दिखेंगे। अभिनेत्री ने विशाल की यह फिल्म साइन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है और यह फिल्म  6 जनवरी, 2025 से फ्लोर पर आने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए एक बड़ा स्टूडियो बनाया गया है, जो इसके विजन को पूरा करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


 

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
भव्य सेट पर चल रहा काम
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म के लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म स्वतंत्रता के बाद के युग में अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। निर्माताओं की कोशिश है कि इस फिल्म की शूटिंग को जल्द पूरा करके इसे 2025 में ही एक भव्य रिलीज दिया जाए। 
Pushpa 2: भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 25 लाख रुपये देंगे अल्लू अर्जुन, कहा-हर संभव मदद करूंगा

 

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
साल भर ट्रेंड में रहीं तृप्ति
तृप्ति डिमरी का यह साल काफी शानदार गुजरा। वह अपनी फिल्मों के चलते लगातार ट्रेंड में रहीं। अभिनेत्री ने समीक्षकों और दर्शकों की भी सराहना प्राप्त की। अब वह वर्ष 2025 के लिए कमर कस रही हैं। उनके प्रभावशाली प्रदर्शनों ने उन्हें ‘आईएमडीबी’ की शीर्ष-रेटेड अभिनेत्रियों में भी स्थान दिलाया है।

 
विज्ञापन

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
इन फिल्मों की वजह से रहीं चर्चा में
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने इस साल कई शानदार फिल्में दी। उन्होंने 2024 की शुरुआत कई थिएट्रिकल हिट के साथ की, जिसमें ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘बैड न्यूज’ और ‘भूल भुलैया 3’ शामिल है। अब वह शाहिद कपूर के साथ आगामी फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ से दिल जीतने को तैयार हैं। 
Pushpa 2 Collection Day 2: पुष्पा 2 की कमाई में गिरावट; कई फिल्मों को पछाड़ा, बस साउथ की इस फिल्म से रह गई पीछे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें