फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी के घर आया नया मेहमान, एक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी तस्वीर; मिलिए उस सदस्य से…

Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tripi dimri Post: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों से एक नए पारिवारिक सदस्य को मिलवाया है। देखें तस्वीरें। 

विज्ञापन
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें एक्ट्रेस ने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है, जिसने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर कौन वो नया मेहमान, जिसकी दीवानी हुईं अभिनेत्री। 

तस्वीरें शेयर कर किया लीची का स्वागत

विज्ञापन

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें लीची नाम का नया मेहमान दिख रहा है। आपको बताते चलें कि यह लीची कोई और नहीं एक्ट्रेस के घर में आया नया पेट डॉग है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "हमारा परिवार और बड़ा हो गया है। घर में आपका स्वागत है लीची।"

यह खबर भी पढ़ें: Charanjit Ahuja: पंजाबी संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन, दिलजीत दोसांझ और मास्टर सलीम ने जताया शोक
विज्ञापन

 


सितारों ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर नेटिजंस के अलावा कई फिल्मी सितारे भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में शरवरी वाघ ने लिखा, 'ओ मॉय गॉड।' वहीं हुमा कुरैशी ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके अलावा राजकुमार राव, पत्रलेखा ने भी रिएक्ट किया है। वहीं यूजर्स इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Demon Slayer-Mirai: ‘मिराय’ ने ‘डेमन स्लेयर’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा, जानें 10वें दिन का कलेक्शन

तृप्ति डिमरा का वर्कफ्रंट
तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘धड़क 2’ में देखा गया था।  इसके अलावा उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करे, तो वह विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ' रोमियो’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी भी हैं। इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें