बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने हाल ही फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ और बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथ काम किया है। इन्ही फिल्मों और सह कलाकारों को लेकर की गई बातचीत में तृप्ति ने अब अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम बताया है, जिनसे वे कभी भी कहीं भी बात कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किसी सह कलाकार को तृप्ति अपना अच्छा दोस्त मानती हैं।
इस सह कलाकार को अपना दोस्त मानती हैं तृप्ति
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी से जब पूछा गया कि आप किसे अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया। तृप्ति ने कहा कि अपने सह-कलाकार विक्की कौशल को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा, 'मैं उनके बहुत करीब हूं, क्योंकि हम अच्छा समय बिता चुके हैं। हम मसूरी में शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान मुझे पता चला कि वह बहुत मस्त मिजाज के इंसान हैं'।तृप्ति डिमरी को 'भाई' कह के बुलाते हैं विक्की
तृप्ति डिमरी ने बातचीत में कहा कि विक्की कौशल अभिनेत्री को 'भाई' कह कर संबोधित करते हैं। दोनों साथ में बहुत अच्छी दोस्ती और बॉन्ड शेयर करते हैं। बैड न्यूज निर्देशक आनंद तिवारी ने बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी को लेकर कहा कि तृप्ति जमीन से जुड़ी हैं।इन फिल्मों में दिख चुकी हैं तृप्ति
तृप्ति डिमरी ने वर्ष 2017 में पोस्टर ब्वॉयज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्ष 2018 में तृप्ति को साजिद अली की लैला मजनू में देखा गया था। वे बुलबुल, कला, एनिमल, बैड न्यूज में नजर आ चुकी हैं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, भूल भुलैया 3, धर्मा प्रोडक्शन में धड़क 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।