फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tridha Choudhury: ‘दहलीज’ से पहुंचीं बाबा जी के ‘आश्रम’, 24 साल बड़े एक्टर के साथ बोल्ड सीन दे मचा दिया तहलका

Fri, 22 Nov 2024 11:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tridha Choudhury Birthday Special: बॉबी देओल की सीरीज ‘आश्रम’ से मशहूर हुई अभिनेत्री त्रिधा चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं कैसा रहा उनका अब तक का फिल्मी सफर?

 
विज्ञापन
1 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
त्रिधा चौधरी आज ओटीटी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री ने ये शोहरत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज त्रिधा का जन्मदिन है। उनका जन्म 22 नवंबर 1993 को कोलकाता में हुआ। फिल्मी दुनिया ने शुरू से ही अभिनेत्री को अपनी ओर आकर्षित किया, जिसकी बदौलत वह अपने मनचाहे मुकाम तक पहुंची हैं। अभिनेत्री के 31वें जन्मदिन पर जानते हैं कि कैसा रहा है उनका फिल्मी सफर?

 
विज्ञापन

2 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tridhac
मॉडलिंग को बनाया आधार
कोलकाता में जन्मी त्रिधा बचपन से ही पढ़ने में काफी होनहार थीं। स्कूल में अच्छे नंबरों के साथ पास होने के बाद उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी का कोर्स किया। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया ने हमेशा उन्हें अपनी ओर खींचा। अंत में, त्रिधा ने अपने सपनों का पीछा करने का फैसला लिया। अभिनेत्री ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और इसे अपना आधार बनाया और अपने अभिनय को भी निखारने लगीं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में नए टाइम गॉड बने दिग्विजय राठी, विवियन और अविनाश ने उनके खिलाफ खोला मोर्चा

 
विज्ञापन

3 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tridhac
बंगाली फिल्म से अभिनय की दुनिया में किया पदार्पण
अभिनेत्री ने वर्ष 2013 में बंगाली फिल्म में काम किया। उन्होंने ‘मिशॉर रावोश्यो’ से फिल्म जगत में पदार्पण किया। कई बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद त्रिधा ने वर्ष 2016 में टीवी धारावाहिक में अपना हुनर आजमाया। वह ‘दहलीज’ नाम के सीरियल में नजर आईं। इस धारावाहिक में उनके किरदार को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई धारावाहिकों में अलग-अलग किरदार निभाएं।

 

4 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tridhac
ओटीटी का किया रुख
वर्ष 2020 में ओटीटी सीरीज ‘बंदिश बेंडिट्स’ में त्रिधा नजर आईं। ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के बाद उनकी किस्मत ने करवट ली। इस वर्ष एमएक्स प्लेयर पर बॉबी देओल के मुख्य किरदार वाली वेब सीरीज आश्रम आती है। इस सीरीज में त्रिधा ने ‘बबिता’ का अहम किरदार निभाया। उनके इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tridhac
इंटीमेट सीन ने बनाया रातों रात स्टार
‘आश्रम’ सीरीज में त्रिधा ने अपने से 24 साल बड़े एक्टर बॉबी देओल के साथ इंटीमेट और बोल्ड सीन दिए। इस सीन के चलते वह रातों-रात स्टार बन गईं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ‘बबीता भाभी’ के नाम से भी बुलाने लगे। हालांकि, सीरीज में उनके कार्य को भी खूब सराहा गया। 
Bollywood Stars: दीपिका पादुकोण से लेकर ऋतिक रोशन तक, मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने वाले सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें