फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travis Scott: दिल्ली के बाद अब मुंबई में हॉलीवुड सेंसेशन ट्रैविस स्कॉट का कॉन्सर्ट, एयरपोर्ट पर नजर आए रैपर

Wed, 19 Nov 2025 07:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Travis Scott Mumbai Concert: मुंबई में हॉलीवुड सेंसेशन ट्रैविस स्कॉट का कॉन्सर्ट हो रहा है जिसके लिए फैंस के बीच भारी उत्साह देखने को मिला। इवेंट को लेकर क्या कुछ जानकारी सामने आई है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
ट्रैविस स्कॉट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में अपनी धुनों से दुनिया भर में धूम मचाने वाले फेमस रैपर ट्रैविस स्कॉट इस बार मुंबई में अपने फैंस को तोहफा देने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में हुए उनके पहले भारतीय कार्यक्रम को जिस तरह रिस्पॉन्स मिला, उसके बाद उनके देशभर में फैंस ने भी मांग की कि वो मुंबई में भी प्रस्तुति दें। बस इसी डिमांड को देखते हुए रैपर ने अब मुंबई में भी लाइव कॉन्सर्ट करने का ऐलान किया था। मुंबई में ये इवेंट शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


मुंबई में होगा लाइव कॉन्सर्ट 
ये लाइव इवेंट 19 नवंबर 2025 की शाम मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित हो रहा है। आयोजकों के मुताबिक प्रस्तुति लगभग पांच घंटे तक चलेगी और शाम पांच बजे से इसका आगाज होगा। माना जा रहा है कि रैपर अपनी फेमस धुनों के साथ ऐसा जोशीला माहौल बनाएंगे, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। उनका मुंबई में यह पहला विशाल लाइव कार्यक्रम होने जा रहा है और इसी वजह से फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है।
 


इवेंट के लिए बढ़ी टिकटों की डिमांड 
कार्यक्रम के टिकटों की मांग शुरू होते ही कई श्रेणियां तेजी से बिक चुकी हैं। उपलब्ध सीटों के दाम पांच हजार रुपये से लेकर पैंतीस हजार रुपये तक पहुंच चुके हैं। कुछ टिकटें अब भी ऑनलाइन बुकिंग मंच पर उपलब्ध हैं, जिनमें सामान्य खड़े होकर देखने वाली श्रेणी से लेकर प्रीमियम लाउंज तक कई विकल्प मौजूद हैं। टिकटों की तेज बिक्री से यह स्पष्ट है कि संगीत प्रेमी किसी भी हाल में इस शाम का हिस्सा बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव-प्रणित नहीं, ये दो कंटेस्टेंट्स वोटिंग ट्रेंड में सबसे पीछे, एलिमिनेशन का बढ़ा खतरा

वर्ल्ड टूर पर निकले रैपर
ट्रैविस स्कॉट का वर्ल्ड टूर 2025 में एशिया, अफ्रीका और खाड़ी देशों के प्रमुख नगरों तक पहुंच रही है। इस सफर के अंतर्गत जोहान्सबर्ग, सियोल, सान्या, टोक्यो, अबू धाबी और भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं। यह वर्ल्ड टूर साल 2023 से शुरू हुआ था और उत्तरी अमेरिका, यूरोप, लैटिन अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूज़ीलैण्ड तक गूँज चुकी है। भारतीय चरण के इस आयोजन को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें देश के दो प्रमुख सांस्कृतिक मंच आयोजक संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें