ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट (www.filminformation.com) हैक हो गई है। इस वेबसाइट को क्लिक करना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। फिलहाल तकनीकी टीम इसे ठीक करने के प्रयास में जुटी है। फिल्म इन्फॉर्मेशन के एडिटर व ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने लोगों को फिलहाल इस वेबसाइट को लॉग इन नहीं करने का सुझाव दिया है।