फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में नए टाइम गॉड बने दिग्विजय राठी, विवियन और अविनाश ने उनके खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 22 Nov 2024 12:59 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18 Updates: बिग बॉस 18 अब काफी ज्यादा मनोरंजक हो चुका है। शो के नवीनतम एपिसोड में दिग्विजय राठी को टाइम गॉड बनते नजर आए हैं। उनके द्वारा बांटी गईं ड्यूटी को विवियन डी सेना तथा अविनाश मिश्रा ने करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे शो में काफी बवाल देखने को मिला है। 
 
विज्ञापन
विवियन-अविनाश-दिग्विजय - फोटो : इंस्टाग्राम @jiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' अब काफी मनोरंजक पड़ाव पर पहुंच चुका है। हर गुजरते दिन के साथ मनोरंजन का डोज भी बढ़ता जा रहा है। सलमान खान की मेजबानी वाले इस रियलिटी शो से जबर्दस्त हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में लगातार बनते और बिगड़ते समीकरण भी दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। गुरुवार की रात प्रसारित हुए एपिसोड में शो के प्रतिभागी घर के नए टाइम गॉड बने हैं, जिसके बाद घर में काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला है। 

विज्ञापन


विवियन और अविनाश ने किया ड्यूटी करने से इनकार
टाइम गॉड की रेस में अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और ईशा को मात देने के बाद इस हफ्ते दिग्विजय टाइम गॉड बने हैं। इस प्रतिष्ठित पद पर आते ही उन्होंने घरवालों के बीच ड्यूटी बांटना शुरू किया। हालांकि, उनके द्वारा बांटे गई ड्यूटी से घर के ज्यादातर लोग सहमत थे, लेकिन विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा ने किसी भी तरह के काम करने से इनकार कर दिया। विवियन ने साफ कह दिया कि वो जब तक दिग्विजय टाइम गॉड हैं, तब तक कोई काम नहीं करेंगे। 
'फौजी 2' का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस करती हैं गौहर खान
विज्ञापन

दिग्विजय ने किया विरोध
विवियन ने कहा, “जब तक तू टाइम गॉड है तब तक मैं एक भी ड्यूटी नहीं करूंगा। मेरी ड्यूटी का नाम है 'मेरी मर्जी।' उनके ऐसा कहते हीं उनके दोस्त अविनाश ने भी तपाक से कहा कि वो भी जब तक दिग्विजय टाइम गॉड हैं, तब तक वह भी कोई ड्यूटी नहीं करेंगे। इसके बाद जवाब में दिग्विजय ने विरोध किया और घोषणा की कि यदि वे कोई ड्यूटी नहीं करते हैं, तो उन्हें भोजन भी नहीं मिलेगा। इसके बाद भी अविनाश और विवियन दोनों ही अपने फैसले पर अड़े रहे। 
विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh 2: कार्तिक की 'पति पत्नी और वो 2' पर तेज हुई चर्चा, 'केजीएफ 2' वाली अभिनेत्री का जुड़ा नाम
दिग्विजय के एंट्री से जारी है मतभेद
बताते चलें कि दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आए हैं। उनकी एंट्री से ही विवियन और अविनाश के साथ उनकी बहस शुरू हो गई थी। दिग्विजय के घर में एंट्री करते वक्त विवियन ही टाइम गॉड थे और तब विवियन द्वारा उन्हें सौंपी गई ड्यूटी करने से दिग्विजय ने भी इनकार कर दिया था। ऐसे में शो अब दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होता जा रहा है। बता दें कि ये शो जियो सिनेमा एप्प और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। 
Imtiaz Ali: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोले इम्तियाज, दुर्व्यवहार के लिए तीन लोगों को निकाला बाहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें