फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic Trailer X Review: ट्रेलर देख नेटिजंस ने यश को कहा- 'इंडियन सिनेमा का CEO'; क्यों हुई रणबीर से तुलना?

Sat, 08 Aug 2026 09:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic X Review Trailer: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर आज शनिवार को रिलीज हो चुका है। इसे देख दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है? जानिए
विज्ञापन
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले आज 08 अगस्त को इसका ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें एक्शन सीन्स की भरमार है। इसी के साथ कई बोल्ड सीन भी हैं और हिंसक दृश्य भी हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा था। रिलीज के बाद इंटरनेट पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है? जानते हैं

विज्ञापन
Trending Videos

दर्शक बोले- 'यश का बिल्कुल नया अवतार'
फिल्म के ट्रेलर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, हिंसक दृश्यों को लेकर जरूर कुछ सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यश एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक नए विषय पर है। हालांकि, यह डार्क है और उम्मीद से परे है। एक्शन जबर्दस्त है, विजुअल्स शानदार हैं और पूरे ट्रेलर में एक रॉ इंटेंसिटी महसूस होती है'।
 

नेटिजंस को फिल्म के डायलॉग भी बहुत पसंद आ रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर के शुरुआत में यह सुझाव दिया गया है कि अच्छे अनुभव के लिए ईयरफोन लगाकर देखें।
 

रणबीर से क्यों हुई तुलना?
फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को 'एनिमल' भी अचानक याद आने लगी है। इसकी वजह है दोनों फिल्मों के हिंसक सीन। वहीं, यश की तुलना रणबीर से इसलिए भी हो रही है, क्योंकि इस तरह की फिल्में करने के बाद दोनों पौराणिक विषय पर बनी फिल्म 'रामायण' में काम करेंगे। बता दें कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश रावण की भूमिका में हैं। वहीं, रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। 





ट्रेलर में कियारा आडवाणी को भी काफी तारीफें मिल रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग को नेशनल अवॉर्ड विनिंग बता रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

नेटिजंस दावे कर रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी। यूजर्स लिख रहे हैं, 'नैरेटिव चाहे जो रहे, लेकिन यह साफ दिख रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर होगी'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें