फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hera Pheri Dialogues: ‘गड़बड़ है रे बाबा’ याद तो होगा ही, सुनिए फिल्म को वो डायलॉग जिससे नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Mon, 31 Mar 2025 10:00 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hera Pheri Iconic Dilagoues: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘हेरा फेरी’ को रिलीज हुए आज 25 साल हो चुके हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों को जहन में हैं, जो उन्हें हमेशा हंसाते रहते हैं।

विज्ञापन
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म, जिसके हर डायलॉग्स सुन दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलता है। जी हां, बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ आज अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है। बाबूराव, राजू और श्याम के किरदार ने फिल्म में जान डाल दिया था। इनकी नोंक-झोंक, हंसी-ठिठोली 25 साल बाद भी लोगों के जहन में इस कदर है लगता है कि कल की ही बात है। 'ये बाबूराव का स्टाइल है' जैसे डायलॉग्स लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं। आइए सुनते हैं फिल्म के दमदार डायलॉग्स..
विज्ञापन

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

तोड़, खोपड़ी तोड़ साले की
यह डायलॉग उस समय का है, जब सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार लड़ते हैं, जिसमें बाबू भैया को ज्यादा मार पड़ती है। तब परेश रावल यह डायलॉग बोलते हैं 

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

अच्छा तो ये तुम्हारी समस्या है, तो नाम बदल डालो उसके लिए गांव से इधर आने क्या जरुरत थी
जब बाबू भैया सुनील शेट्ट से पूछते हैं कि बताओ क्या समस्या है, तो सुनील कहते हैं उनका नाम श्याम है। इस पर बाबू भैया यह डायलॉग बोलते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri Viral Memes: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के ये मीम्स हैं सोशल मीडिया के बादशाह, यहां देखें लिस्ट

 

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

अगर सुबह संडास जाना है तो सिंगर बनना पड़ेगा
यह डायलॉग सुनील शेट्टी को घर का शौचालय दिखाते समय परेश रावल बोलते हैं।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

जान पहचान नहीं है, कैसे उठाऊंगा कम से कम 40-50 किलो का वजन होगा
इस सीन में जब तब्बू, सुनील से मिलने बाबू भइया के घर आती हैं और घर में तीनों के बीच युद्ध चल रहा होता है। जैसे ही तब्बू घर में घुसती हैं बाबू भइया की धोती गिर जाती है। तब अक्षय कहते हैं उठा ले। उस समय यह डायलॉग बाबू भैया बोलते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri: 'हेरा फेरी' फिल्म की आइकॉनिक स्टार कास्ट अब कैसी दिखती है? जानिए उनके बारे में

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

उठा ले रे बाबा उठा ले रे, मेरे को नहीं रे इन दोनों को उठा ले
यह डायलॉग बाबू भैया, राजू और श्याम से परेशान होकर कहते हैं।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

वो मैं मस्त तेल में फ्राई करके, वो मैं खा गया
यह डॉयलॉग उस समय का है, जब बाबू भैया के पास किसी देवी प्रसाद के लिए फोन आता है और वह पूछता है मेरी मछली का क्या हुआ। तब बाबू भैया यह डायलॉग बोलते हैं।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

दिल दरिया है बाकी सब समंदर है
यह डायलॉग बाबू भैया तब बोलते है, जब सुनील शेट्टी को घर में ठहराने की बात होती है।

यह खबर भी पढ़ें: 25 years of Hera Pheri: जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे अक्षय समेत सभी एक्टर्स, किसी को यकीन नहीं था फिल्म चलेगी

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

ये बाबूराव का स्टाइल है
यह डायलॉग तब का है, जब राजू, श्याम का एक कागज चुरा लेता है और बाबू भैया राजू से सवाल करते हैं, फिर उसे एक जोरदार थप्पड़ मारकर बोलते हैं।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

देवी का प्रसाद मंदिर में मिलता है, गैराज में नहीं
यह डायलॉग तो आपको याद ही होगा, जब बाबू भैया से फोन पर देवी प्रसाद प्रसाद के बारे में पूछा जाता है। उस वक्त बाबू भैया ने यह डायलॉग बोला।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

गड़बड़ है रे बाबा
यह डायलॉग उस समय का है, जब कबीरा का फोन का आता है और पैसे की डिमांड करता है। तब बाबू भैया ये डायलॉग बोलते हैं।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

मेरी कुंडली में खून लिखा है मालूम है ना
यह डायलॉग अक्षय कुमार बोलते हैं, जब तब्बू को लेकर सुनील शेट्टी से वह बहस करते हैं।

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला

देवी प्रसाद के बच्चे आखिरी मौका दे रहा हूं तुझे
यह डायलॉग सुनील शेट्टी कबीरा बनके देवी प्रसाद से फोन में बोलता है। फिल्म में हमेशा सीरियस और भोले-भाले रोल के बाद इनका यह डायलॉग काफी पसंद आया था।

विज्ञापन

हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला
बाबू भैया हमेशा सच्चाई की राह पर चलते हैं, इसके लिए वह अपना गैरेज भी बेच देंगे
यह डायलॉग अक्षय कुमार तब बोलते हैं, जब बाबू भैया सबके उधार चुकाने का वादा करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें