आयोजकों ने लगाए आरोप
नेहा कक्कड़ कॉन्सर्ट में जब देर से पहुंचीं तो नाराज दर्शकों ने उनसे चले जाने को कहा। नेहा कक्कड़ स्टेज पर ही रोने लगीं। हालांकि, दर्शकों का दिल तब भी नहीं पिघला और इसे नौटंकी करार दिया। नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने अपने देर से पहुंचने के लिए आयोजकों को जिम्मेदार बताया और बेहतर व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगया। वहीं, आयोजक बीट्स प्रोडक्शन ने बिल पेश करते हुए नेहा पर आरोप लगाए हैं। इस विवाद के बीच नेहा कक्कड़ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Hera Pheri Viral Memes: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के ये मीम्स हैं सोशल मीडिया के बादशाह, यहां देखें लिस्ट
चैत्र नवरात्रि की शुभकामना के साथ किया पोस्ट
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। यूं तो इस पोस्ट के जरिए उन्होंने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। मगर, कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे उनके मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। नेहा ने लिखा है,'वह खुशनसीब हैं, क्योंकि उनके ऊपर हमेशा माता रानी का हाथ है। सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं'।
अप्रत्यक्ष रूप से नेहा ने दिया जवाब
नेहा कक्कड़ ने आयोजकों के आरोपों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके पोस्ट से यह संकेत जरूर मिल रहा है कि खुद पर लगे आरोपों, आलोचनाओं का सामना वह मजबूती से कर रही हैं। नेहा कक्कड़ के कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर आयोजकों ने मुआवजे की मांग की है। बीट्स प्रोडक्शन ने जोर देकर कहा है कि नेहा को उनके देरी से आने के कारण हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी टीम ने गैर-पेशेवर व्यवहार किया, जिसमें क्राउन टॉवर सिडनी में आर्टिस्ट रूम में धूम्रपान करना शामिल है, जिसके कारण उन्हें क्राउन टॉवर की सभी संपत्तियों से प्रतिबंधित कर दिया गया।
यह खबर भी पढें:
Eid Release Movies: ईद पर हिट नहीं रहीं सलमान खान की ये फिल्में, लिस्ट देखकर होगी हैरानी