फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tony Bennett Died: 19 ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट का निधन, जन्मदिन से दो सप्ताह पहले तोड़ा दम

Sat, 22 Jul 2023 08:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

19 ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट ने 96 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जन्मदिन से दो सप्ताह पहले सिंगर के निधन ने इंडस्ट्री समेत परिजनों को तगड़ा झटका दिया है। 
विज्ञापन
टोनी बेनेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटरन अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट का 96 की उम्र में निधन हो गया है। जैज और पॉप के लिए फेमस सिंगर को वर्ष 2016 में अल्जाइमर रोग का पता चला था। बेनेट ने ट्विटर पर लिखा था, 'जीवन एक उपहार है-अल्जाइमर के साथ भी।' वहीं, लंबे समय तक इस बीमारी से जुझने के बाद अपने जन्मदिन से केवल दो सप्ताह पहले टोनी ने अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

अल्जाइमर से ग्रसित थे टोनी बेनेट 

सदाबहार स्टाइलिस्ट टोनी बेनेट की क्लासिक अमेरिकी गानों के प्रति समर्पण ने उनके करियर को उड़ान दी, और उन्होंने दशकों तक इंडस्ट्री की शोभा बढ़ाए रखी। प्रचारक सिल्विया वेनर ने प्रेस से बेनेट के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने अपने होमटाउन न्यूयॉर्क में अंतिम सांस ली। इसका कोई विशेष कारण नहीं था, लेकिन बेनेट को 2016 में अल्जाइमर रोग का पता चला था। 

विज्ञापन


Film Piracy: फिल्म पायरेसी पर रोकथाम के लिए सरकार ने उठाया कड़ा कदम, जुर्माने के साथ होगी तीन साल की सजा

19 ग्रैमी अवॉर्ड किया अपने नाम

20वीं सदी के मध्य के महान सैलून सिंगर्स में से अंतिम, बेनेट अक्सर कहा करते थे कि उनकी आजीवन महत्वाकांक्षा हिट रिकॉर्ड के बजाय एक हिट कैटलॉग बनाने की थी। उन्होंने 70 से अधिक एल्बम जारी किए, जिसके लिए उन्होंने 19 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही उन्हें वर्ष 2001 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

100 Years Of Mukesh: ‘बॉबी’ में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की एंट्री का किस्सा, मुकेश ने इस तरह संभाली बिगड़ी बात

टोनी बेनेट का अमर काम 

सिंगर ने दुनियाभर में 50 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचे थे, यह उपलब्धि उस युग में बहुत कम लोगों ने हासिल की थी। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना 1962 का हिट 'आई लेफ्ट माई हार्ट इन सैन फ्रांसिस्को' था। गायक पॉप, बिग बैंड और जैज के जॉनर में काफी एक्टिव थे। बढ़ती उम्र के बावजूद भी टोनी ने वर्ष 2014 में 'चीक टू चीक' टाइटल के जैज एल्बम में लेडी गागा जैसे कलाकारों के साथ काम किया। देखते ही देखते यह एल्बम अमेरिका में नंबर 1 बन गया। बेनेट ने वर्ष 2016 के एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे दर्शकों का मनोरंजन करने में मजा आता है, जिससे वे अपनी समस्याओं को भूल सकें।' वहीं, इस वेटरन सिंगर के निधन से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। फैंस समेत सितारे भी बेनेट को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें