फेस्टिवल से दो दिन पहले हादसा
टुमॉरोलैंड डांस म्यूजिक फेस्टिवल दुनिया का सबसे चर्चित इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक फेस्टिवल में से एक है। यहां दुनियाभर से लाखों फैंस पहुंचने की तैयारी में थे। फेस्टिवल शुरू होने से दो दिन पहले बुधवार 16 जुलाई को वहां भीषण आग लगी है। मुख्य स्टेज आग की चपेट में आकर खाक हो गया है। बता दें कि फेस्टिवल 18 जुलाई से शुरू होना है। यह वीडियो विरल भियानी ने शेयर किया है।
प्रवक्ता ने कहा, 'सुरक्षा पहली प्राथमिकता'
घटनास्थल पर हजारों कर्मचारी मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टुमॉरोलैंड की प्रवक्ता डेबी विल्म्सन ने डेर टेलीग्राफ को बताया, 'आपातकालीन सेवाएं मौके पर हैं। अब हमारी प्रमुख प्राथमिकता सुरक्षा है'। हादसा उस वक्त हुआ, जब फेस्टिवल शुरू होने से पहले हजारों कर्मचारी तैयारियों में लगे थे। हादसे के दौरान इस फेस्टिवल में भाग लेने वाला कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।