फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय खन्ना के बाद 'महाकाली' के लीड किरदारों से मिलवाएंगे मेकर्स, कब रिवील होगा फर्स्ट लुक? जानिए

Wed, 29 Oct 2025 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakali Movie: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'महाकाली' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है। फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। अब मेकर्स फिल्म के लीड किरदारों से भी रूबरू कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
'महाकाली' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'महाकाली' से बीते दिनों अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया था। वे इस फिल्म में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। अब प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स फिल्म के लीड किरदारों का लुक भी रिवील करने वाले हैं।

विज्ञापन


कल रिवील होगा लीड किरदारों का फर्स्ट लुक
'महाकाली' की टीम कल यानी गुरुवार को फिल्म के लीड किरदारों से रूबरू कराएगी। आज बुधवार को ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'महाकाली' टीम कल लीड किरदारों का फर्स्ट लुक जारी करेगी। 'महाकाली' से अक्षय खन्ना का शानदार फर्स्ट लुक रिवील करने के बाद मेकर्स अब कल 30 अक्तूबर, 2025 को सुबह 10.08 बजे फिल्म के पावरफुल लीड कैरेक्टर्स से मिलवाने की तैयारी में हैं।
 

विज्ञापन

कौन करेगा निर्देशन?
प्रशांत वर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक हाथ नजर आ रहा है, जो सोने और कांच की चूड़ियों से भरा है। बता दें कि 'महाकाली' देश की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। यह प्रशांत सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है। फिल्म के निर्देशन की कमान पूजा अपर्णा कोल्लुरु के कंधों पर है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दोनों ही प्रशांत वर्मा ने लिखे हैं।




पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी फिल्म
बताया जा रहा है कि 'महाकाली' में बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में आईमैक्स 3D फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। दर्शकों की दिलचस्पी शुरू से इसमें रही है कि 'महाकाली' को रोल कौन अदा करेगा? जल्द ही यह इंतजार पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें