फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Cruise: इंटरव्यू के दौरान परफेक्ट हिंदी बोलते नजर आए टॉम क्रूज, फैंस ने बांधे अभिनेता की तारीफों के पुल

Sat, 08 Jul 2023 11:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, अभिनेता का एक इंटरव्यू  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता काफी अच्छी हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता टॉम क्रूज इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 7’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। यह फिल्म हमेशा से ही एक्स्ट्रा एडवेंचरस फिल्म रही है। फिल्म को लेकर फैंस काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता का एक इंटरव्यू  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता काफी अच्छी हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

टॉम क्रूज का वीडियो हुआ वायरल
टॉम क्रूज इस समय एक प्रेस टूर पर हैं और 12 जुलाई को रिलीज होने वाली मिशन ‘इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन’ के लिए साक्षात्कार दे रहे हैं। फिल्म उन्हें पॉपुलर एथन हंट के रूप में वापस लाती है, जो दुनिया को बचाने के लिए बेहद साहसी स्टंट करते नजर आते हैं। इसी दौरान के एक इंटरव्यू में अभिनेता से उनसे अपने हिंदी फैंस के लिए थोड़ी सी हिंदी बोलने के लिए कहा। टॉम ने भी तुरंत उनकी बात मान ली और हिंदी बोलने की कोशिश की।

हिंदी बोलते नजर आए अभिनेता 
इस इंटरव्यू में होस्ट ने टॉम से पूछा कि क्या ऐसा कुछ है जो आप नहीं कर सकते? क्या आप मुझसे हिंदी में बात करेंगे। इस पर अभिनेता ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘यदि आप चाहते हैं कि मैं आपसे हिंदी में बात करूं तो मैं जरूर करूंगा। थोड़ी कोशिश तो कर ही सकते हैं।’ इसके बाद होस्ट ने अभिनेता से नमस्ते आप कैसे हैं कहलवाया। अभिनेता ने काफी अच्छे से हिंदी का उच्चारण किया। टॉम की इस कोशिश को देखकर उनके फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं।

Mission Impossible 7: क्या हुआ एथन हंट के साथ अब तक की छह कहानियों में, जानिए मिशन इंपॉसिबल की पूरी कहानी

विज्ञापन

फैंस ने की अभिनेता की तारीफ 
अभिनेता की इस वीडियो पर उनके फैंस अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह,  'नमस्ते आप कैसे हो' बोलते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं। सच में कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जो आप नहीं कर सकते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नमस्ते टॉम , आप बेहद अच्छे से हिंदी बोल रहे हैं। हमें आपको ऐसे देखकर बहुत खुशी हो रही है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आप अपने फैंस से सच में बहुत प्यार करते हैं टॉम।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें