टॉम क्रूज ने की स्पिलबर्ग की तारीफ
हुआ यह कि टॉम क्रूज ने हाल ही में स्टीवन स्पिलबर्ग की हालिया रिलीज फिल्म 'डिस्क्लोजर डे' को लेकर पोस्ट साझा किया है। यह साइंस फिक्शन थ्रिलर मूवी 12 जून को रिलीज हुई। टॉम क्रूज ने फिल्म का लुत्फ उठाया और उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसी पोस्ट पर फराह खान का कमेंट आया है।
फराह खान ने क्या लिखा?
टॉम क्रूज दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में स्पिलबर्ग की फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने इसकी झलक भी साझा की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टॉम क्रूज के हाथो में स्पिलबर्ग का बस्ट (अर्ध प्रतिमा) है। इसे देख फराह खान ने अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। उनकी तमन्ना है कि टॉम क्रूज के हाथों में लगी वह प्रतिमा काश कोरियोग्राफर की होती। फराह ने लिखा है, 'टॉम तुम बेस्ट हो! काश कि ऐसा होता, तुमने जो बस्ट थामा हुआ है, वह मैं होती'।
टॉम क्रूज ने देखी 'डिस्क्लोजर डे'
- फोटो : इंस्टाग्राम
टॉम क्रूज ने 'डिस्क्लोजर डे' पर क्या लिखा?
बता दें कि साझा किए गए पोस्ट में टॉम क्रूज ने 'डिस्क्लोजर डे' के लिए लिखा है, 'दोस्तों के साथ खचाखच भरे थिएटर में गर्मियों की शाम को स्पीलबर्ग की फिल्म देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। स्टीवन, सिनेमा में हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए आपका शुक्रिया। आपके साथ काम करना और आपको अपना दोस्त कहना मेरे लिए बहुत सम्मान और खुशी की बात रही है। मेरी प्यारी दोस्त एमिली और इस फिल्म को बनाने वाले सभी कलाकारों को बधाई। आप सबने कमाल का काम किया। हम सभी को 'डिस्क्लोजर डे' बहुत पसंद आई'।