हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने लंदन में ब्रैड पिट की आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा 'एफ1' के प्रीमियर में भाग लेकर सभी को चौंका दिया। कहा जा रहा है कि दोनों 24 साल बाद एक साथ नजर आ रहे हैं, इसकी तस्वीरें टॉम क्रूज ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इन्हें साथ में देख नेटिजंस भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
टॉम क्रूज ने साझा की तस्वीरें
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट की आगामी फिल्म 'एफ 1' का प्रीमियर लंदन में किया गया। इस दौरान कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। हालांकि, यह प्रीमियर चर्चा का विषय तब बना, जब हॉलीवुड सुपस्टार टॉम क्रूज शो में भाग लेने पहुंचे और दोनों अभिनेताओं को साथ में करीब 24 साल बाद देखा गया। आपको बताते चलें कि दोनों को आखिरी बार साल 2001 में 'अमेरिका: ए ट्रिब्यूट टू हीरोज' कॉन्सर्ट में देखा गया था। टॉम क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ब्रैड पिट के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि एक शानदार मूवी नाइट रहा दोस्तों के साथ। इन तस्वीरों में दोनों बेहद डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
नेटिजंस ने की फिल्म की मांग
टॉम क्रूज और ब्रैड पिट की साथ में तस्वीरें वायरल होते ही नेटिजंस के गजब-गजब रिएक्शंंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों को साथ में एक फिल्म बनानी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा की क्या ये दोनों एक साथ फिल्म करने वाले हैं? इसके अलावा एक अन्य यूजर ने बोला कि सिनेमा की दुनिया के दो दिग्गज सितारे।
यह खबर भी पढ़ें:
Vineet Kumar Singh: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसे विनीत सिंह, सुबह पहुंचे मुंबई
एफ 1 फिल्म के बारे में
ब्रैड पिट अभिनीत 'एफ 1' एक स्पोर्ट्स ड्राम फिल्म हैं, जो 25 जून का सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जेवियर बार्डेम, डैमसन इदरिस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेन्ज़ीस, किम बोडनिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।