फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vineet Singh: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच घंटों दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे विनीत सिंह, मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचे

Tue, 24 Jun 2025 02:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viineet Kumar Siingh Stuck At Dubai: अभिनेता विनीत कुमार सिंह अचानक दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी भी दी थी। जानिए बाद में हुआ क्या।
विज्ञापन
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@vineet_ksofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘छावा’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह इस्राइल-ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए थे। जिसके चलते एक्टर काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, अब वो मुंबई वापस लौट आए हैं। इसके बाद अभिनेता ने खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी भी दी है।

सुबह-सुबह मुंबई पहुंचे विनीत

विज्ञापन

अभिनेता विनीत कुमार सिंह दुबई में एयरपोर्ट पर तब फंस गए, जब मिडिल-ईस्ट में कुछ जगह हवाई रास्ते बंद होने की खबर आई। इसके बाद एक्टर की फ्लाइट डिले हो गई, जिसके चलते वो दुबई एयरपोर्ट पर ही फंस गए। हालांकि, अब वो सुरक्षित तरीके से मुंबई लैंड कर चुके हैं। विनीत आज सुबह लगभग 3:45 बजे मुंबई पहुंचे। उन्होंने फ्लाइट के दौरान एयरलाइंस और एयरपोर्ट स्टाफ के काम की तारीफ की। पहले उनकी फ्लाइट सोमवार रात 9:40 बजे दुबई से रवाना होनी थी। लेकिन 10 बजे तक जब फ्लाइट रवाना नहीं हुई, तब उन्हें लगा कि शायद कोई परेशानी है और वो एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। हालांकि, बाद में बोर्डिंग शुरू हुई और विनीत मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचने के बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘लैंडेड मुंबई’। इसके साथ उन्होंने प्लेन और दिल वाला इमोजी भी बनाया।

एक्टर ने दुबई एयरपोर्ट से शेयर की थी स्टोरी

विज्ञापन

इससे पहले विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके ये जानकारी भी दी थी कि वो दुबई एयरपोर्ट हैं। विनीत ने अपनी उस स्टोरी में लिखा था, ‘मैं दुबई एयरपोर्ट पर हूं। रात के 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के टाइम पर इमिग्रेशन पूरा हो चुका है। गेट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहा हूं। फिंगर क्रॉस्ड।’

कतर ने बंद किया था अपना एयरस्पेस
दरअसल, सोमवार को ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए छह मिसाइलें दागीं। खतरे को देखते हुए कतर ने एहतियात के तौर पर अपना एयरस्पेस कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। इसी तरह बहरीन और कुवैत ने भी अपने-अपने हवाई रास्ते अस्थायी रूप से बंद कर दिए थे। इसी के चलते विनीत दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए थे।

यह खबर भी पढ़ेंः RJ Mahvash: टैग लगा आउटफिट पहने नजर आईं महवश, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- यूजी भाई से बोलना था

‘छावा’ में कवि कलश की भूमिका से मिली प्रसिद्धि
विनीत कुमार सिंह के करियर की बात करें तो इस साल आई विक्की कौशल की छावा में उन्होंने ‘कवि कलश’ की भूमिका निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वो सनी देओल की ‘जाट’ और ‘सुपर बॉयड ऑफ मालेगांव’ में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें