वेटरन निर्माता-निर्देशक और अभिनेता टीनू आनंद अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचान जाते हैं। उन्होंंने अपने करियर में कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। अब अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठा देखा जा रहा है। नेटिजंस उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पढ़िए क्या बोल रहे यूजर्स।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 80 वर्षीय अभिनेता टीनू आनंद मुंबई एयरपोर्ट पर देखे जा रहे हैं। इसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं, लेकिन उनका स्वैग वही पुराना वाला लग रहा है। एक्टर मुस्कुराते हुए पैपराजी से फोटो भी क्लिक करवाते हैं। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अब इनको क्या हो गया?’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला- ‘फिल्म ‘गजनी’ में इन्होंने बहुत बढ़िया रोल किया था।’ वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘ओह माय गॉड व्हीलचेयर पर।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कुछ ने उनके दमदार किरदारों का भी जिक्र किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Rajamouli: फिल्म 'वाराणसी' के इवेंट में राजामौली ने दिया विवादित बयान, यूजर्स ने जमकर लताड़ा, बोले- शर्मनाक
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अभिनेता
80 साल की उम्र में भी टीनू आनंद फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने सिनेमाई करियर के दौरान ‘शहंशाह’, ‘कालिया’, 'एक फूल तीन कांटे', 'गजनी' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया था। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में ‘गुड बैड अग्ली’, ‘क्रेजी’ और ‘दिल दोस्ती और डॉग्स’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।